Jio ने पेश किया नया शानदार रिचार्ज प्लान, मात्र 1299 रुपये में मिलेगा 84 दिनों के लिए 2GB डाटा

गैजेट डेस्क | अगर आप भी देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी रिलायंस Jio के ग्राहक है, तो आज की यह खबर आपके लिए काफी खास होने वाली है. जैसा की आपको पता है कि कंपनी के पास अपने यूजर्स के लिए ढेर सारे रिचार्ज प्लान मौजूद है. आज हम आपको कंपनी की तरफ से लांच किए गए एक नए किफायती प्लान के बारे में जानकारी देने वाले हैं. हम जिस प्लान के बारे में बातचीत कर रहे हैं उसकी कीमत मात्र 1299 रुपये है. इसमें यूजर्स को काफी लंबे समय तक बेनिफिट्स मिलने वाले है.

Jio 5G

Jio ने लॉन्च किया नया रिचार्ज प्लान

रिलायंस जियो देश की नंबर वन टेलीकॉम कंपनी है. कंपनी की तरफ से अपने यूजर्स के लिए 1299 रुपये वाला नया प्लान पेश किया गया है. बता दे कि इस प्लान में आपको डाटा कॉलिंग के साथ- साथ नेटफ्लिक्स और OTT बेनिफिट्स भी मिलने वाले है. जियो के 1299 रुपये के प्रीपेड प्लान में अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग 2GB डेली डाटा के साथ-साथ हर दिन 100 SMS की सेवाएं मिलती है. इस प्लान की सर्विस पूरे 84 दिनों तक उपलब्ध रहने वाली है, इस प्लान की सबसे खास बात यह है कि यूजर्स को नेटफ्लिक्स का बेनिफिट भी मिलता है.

मिलेंगे इतने सारे बेनिफिट्स

जियो टीवी और जियो क्लाउड का एक्सेस भी एकदम फ्री में मिल रहा है. इस प्लान में कुल मिलाकर यूजर्स को 168 जीबी डाटा का लाभ मिलने वाला है. अगर आप भी लॉन्ग टर्म वैलिडिटी वाले प्लान की तलाश में है, तो निश्चित रूप से यह प्लान आपको पसंद आने वाला है.

सिर्फ इतना ही नहीं जियो के इस प्रीपेड प्लान के साथ यूजर्स को एक बड़ा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस बेनिफिट भी मिल रहा है. यह बेनिफिट गूगल Gemini प्रो सब्सक्रिप्शन का है. यह कोई छोटा ऑफर नहीं है क्योंकि इसका मंथली सब्सक्रिप्शन 1950 रुपए है. इस हिसाब से देखा जाए तो यूजर्स को इस सब्सक्रिप्शन का बेनिफिट 18 महीनो के लिए एकदम फ्री में मिलने वाला है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.