गैजेट डेस्क, Jio New Plan | अगर आप भी रिलायंस जियो के ग्राहक है तो आज की यह खबर आपके लिए काफी खास होने वाली है. अब जियो के ग्राहकों को हर महीने रिचार्ज करवाने की आवश्यकता नहीं है. आपकी बड़ी परेशानी समाप्त होने वाली है. वैसे तो कंपनी के पोर्टफोलियो में कई सारे रिचार्ज प्लान मौजूद है, आप माइजियो ऐप में जाकर भी उनके बारे में जानकारी आसानी से मिल जाएगी. आज की इस खबर में हम आपको एक सस्ते और अफोर्डेबल प्लान के बारे में जानकारी देने वाले हैं, जिसमें आपको 6 महीनो से ज्यादा की वैलिडिटी मिलने वाली है.
Jio रिचार्ज प्लान
मोबाइल यूजर्स के बदलते इंटरेस्ट को ध्यान में रखते हुए अब कंपनी की तरफ से अपने पोर्टफोलियो में भी बड़ा बदलाव कर दिया गया है. इस दिशा में कुछ नए रिचार्ज प्लान भी लॉन्च किए गए हैं. जियो का पहला किफायती प्लान 2025 रुपए की रेंज में आता है. अगर आप एक बार इस प्लान से रिचार्ज करवा लेते हैं तो आपको कई महीने तक रिचार्ज करवाने की आवश्यकता नहीं है.
आपको फ्री कॉलिंग ज्यादा डाटा के साथ अन्य कई सारे बेनिफिट भी मिलते हैं. टेलीकॉम कंपनी जियो की तरफ से अपने यूजर्स को इन प्लान में एक्स्ट्रा बेनिफिट भी उपलब्ध करवाए जाते हैं.
मिलेंगे इतने सारे बेनिफिट्स
आपको 3 महीने के लिए जियो हॉटस्टार का फ्री सब्सक्रिप्शन मिलता है. साथ ही जियो टीवी का भी फ्री में एक्सेस उपलब्ध करवाया जा रहा है. इस प्लान की सबसे खास बात यह है कि AI यूजर्स के लिए गूगल gemini प्रो का सब्सक्रिप्शन भी एकदम फ्री मिलता है. अगर एक बार आप इस प्लान से रिचार्ज करवा लेते हैं तो आपको 6 महीने तक रिचार्ज करवाने की आवश्यकता नहीं है. इस प्लान में आपको 180 दिनों की वैलिडिटी उपलब्ध करवाई जाती है.
आपको हर दिन 2.5GB डाटा उपलब्ध करवाया जाता है. इन दिनों यह प्लान सोशल मीडिया पर काफी छाया हुआ है, अगर आप भी जियो के ग्राहक है और ऐसे ही किसी प्लान के बारे में जानकारी चाहते हैं, तो आप माइजियो ऐप पर भी विजिट कर सकते हैं.
