Airtel थैंक्स एप्प डाउनलोड करने पर अब ग्राहकों को मिलेगा 5 जीबी फ्री डाटा

टेक डेस्क ।  Airtel ने 4G सिम नाम से एक नया ऑफर निकाला है. इस ऑफर के अनुसार एयरटेल ग्राहकों 5 जी डाटा फ्री मिलेगा. नए एयरटेल ग्राहकों को पहली बार एयरटेल थैंक्स ऍप डाउनलोड करने पर 1 जीबी के 5 कूपनों से 5 जीबी डाटा मिलेगा. ये ऑफर उन ग्राहकों के लिए है जिन्होंने अभी एयरटेल का नया 4 जी सिम ख़रीदा है या पुराने सिम को 4 जी में अपग्रेड किया है .

Idea Vodafone Airtel

अपने प्रीपेड नंबर पर पहली बार एयरटेल थैंक्स ऍप डाउनलोड किया है. इसके अलावा 4 साल में एयरटेल ने रिलायंस जिओ से ज्यादा 4 जी सब्सक्राइबर जोड़े हैं. 5GB डाटा ऑफर पाने के लिए 4 जी सब्सक्राइबर को एयरटेल थैंक्स ऍप डाउनलोड करना होगा. डाउनलोड होने के बाद ग्राहक का नंबर एक्टिवेट होने के 30 दिनों के अंदर अपने प्रीपेड मोबाइल नं का उपयोग करके रजिस्टर करना होगा.

एयरटेल के अनुसार इस प्रक्रिया के बाद सभी नए 4 गई सब्सक्राइबर के अकाउंट में 1 जीबी डाटा के 5 कूपन आ जायेंगे इस तरह ग्राहकों को 5 जीबी डाटा फ्री मिलेगा. इसके अलावा एयरटेल ने यह भी बताया कि क्वॉलिफाई होने के बाद ग्राहकों को खुद मैसेज आ जायेगा. इसके बाद ग्राहक एयरटेल थैंक्स ऍप के माई कूपन सेक्शन में जाकर अपना क्लैम कर सकते हैं . इसके अलावा 1 जेबी डाटा वाला कूपन 3 दिन के बाद अपने आप ही एक्सपायर हो जायेगा.

Avatar of Rupali Pant
Rupali Pant
View all posts