नई दिल्ली | आज की दौड़-भाग वाली जिंदगी में लगभग हर काम के लिए मोबाइल का इस्तेमाल किया जाता है. आजकल मोबाइल बिना इन्टरनेट के कुछ काम का नहीं रहा इसीलिए टेलिकॉम कम्पनियाँ कम से कम कीमत में ज्यादा से ज्यादा डाटा ऑफर प्लान करने की पेशकश कर रही है. अब अगर सस्ते डाटा प्लान कि बात हो रही है तो जियो का नाम कैसे पीछे रह सकता है क्योकि सबसे पहले जियो में ही सस्ते प्लान्स कि शुरुआत हुयी थी. रिलायंस जियो के पास अलग-अलग कीमतों के अलग-अलग प्लान्स होते हैं जिन्हे ग्राहक अपनी सुविधा के अनुसार प्राप्त कर सकते हैं. लेकिन, आज आपको जियो के सबसे सस्ते प्लान के बारे में बताने जा रहे हैं जिसमे सिर्फ 3.5 रूपये में 1 जीबी डाटा ग्राहकों को मिलेगा.
3.5 रूपये में 1 जी बी डाटा प्लान
जिओ ने यह सुविधा अपने 599 रूपये वाले प्लान में दी है जिसमे 3.5 रूपये में ग्राहक 1 जीबी डाटा प्राप्त कर सकेंगे. यह प्लान 84 दिनों का होता है जिसमे प्रतिदिन 2 जीबी डाटा प्राप्त होता है. इससे पता चलता है कि ग्राहकों को 599 में 168 जीबी डाटा प्राप्त होता है जिसमे 1 जीबी डाटा के लिए लगभग 3.57 रूपये करने पड़ेंगे. यही वजह है कि ग्राहकों को डाटा के लिए बहुत ही कम खर्च करना होगा. इसके साथ ही, अन्य सुविधाओं का भी लाभ मिलता है जैसे जियो से जियो पर अनलिमिटेड फ्री कॉलिंग और नॉन जिओ पर कॉलिंग के लिए 3000 मिनट्स मिलते हैं. इसके अलावा प्रतिदिन 100 एसएमएस और साथ ही जिओ का फ्री सब्सक्रिप्शन भी मिलता है.
जिओ का सबसे कम कीमत वाला प्लान भी है जो 28 दिन का है. मात्र 129 रूपये में 2 जीबी का डाटा मिलता है यदि डाटा समाप्त भी हो जाये तो भी ग्राहकों 64 केबीपीएस की स्पीड से नेट चला सकते हैं. इसके अलावा जिओ से जिओ में अनलिमिटेड कॉल का लाभ और नॉन जिओ पर कॉल के लिए 1000 मिनट्स मिलते हैं और साथ ही 300 एसएमएस भी मिलते हैं और जिओ ऐप्स का फ्री सब्सक्रिप्शन दिया जाता है. तो यह सब पढ़ने के बाद जिओ उपभोक्ता जरूर खुश होंगे क्योकि जिओ अपने प्रत्येक ग्राहकों को ध्यान में रखकर प्लान्स बनाता है जिससे हर व्यक्ति इसका लाभ उठा सके.
