दशहरा व दिवाली से पहले SBI ने बदला ATM से पैसे निकालने का नियम, जाने क्या है नए नियम

नई दिल्ली | देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक एसबीआई (SBI स्टेट बैंक ऑफ इंडिया) ने ATM से पैसे निकालने के लिए एक नया नियम बना दिया है. नए नियम के अनुसार, अब अगर किसी व्यक्ति को 10 हजार रूपए से अधिक का कैश निकालना है, तब उस स्थिति में कैश निकालने के लिए ओटीपी (OTP) की आवश्यकता होगी.उस समय कोई भी ओटीपी के बिना पैसे नहीं निकाल सकेगा. अहम जानकारी यह होगी कि स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने इस नियम को पहले भी लागू किया था. इस नियम को 18 सितंबर को केवल 24 घंटे के लिए ही लागू किया गया था.

State Bank of India

थोड़े समय पहले एस बी आई ने एक अक्टूबर को SBI Banking Rules से विदेश पैसे भेजने का नियम में भी बदलाव कर दिया है, क्योंकि अब ग्राहकों को विदेश में पैसे भेजने या लेने के समय टैक्स (Tax) का भुगतान करना पड़ता है. इस दौरान विदेश पैसा भेजने पर अधिक चार्ज चुकाना पड़ता है.

SBI ने ट्वीट द्वारा दी जानकारी

SBI ने ट्वीट द्वारा इस नए विषय के बारे में जानकारी सभी लोगों से सांझा की है. SBI के ट्वीट के अनुसार, अब से वन टाइम पासवर्ड OTP निश्चीत ए टी एम कैश निकालने की सुविधा को हमेशा के लिए 24 घंटे तक शुरू करने का निर्णय लिया है.

बीते समय में केवल 12 घंटे के लिए था ये नियम

अब इस नियम के अनुसार, ओ टी पी प्रक्रिया केवल 8 बजे रात से 8 बजे सुबह के बीच ही मान्य होती है. इसमें धन राशि भरने पर ओ टी पी स्क्रीन खुल जाती है व उसके पश्चात् वहां कैश निकालने वाले व्यक्ति को अपने मोबाइल नंबर पर आया हुआ ओ टी पी उस समय डालना होता है. इस विधि के पुरे होने के पश्चात् ही ट्रांजेक्शन हो पाएगा.

बैंक ने क्यों लाना पड़ा नया नियम

पूरे देश में कोरोना वायरस एक महामारी की तरह अपने पैर पसार रहा है और इस बीच ऑनलाइन फ्रॉड के मामले बहुत ज्यादा सामने आ रहे हैं. अतः इसी को ध्यान में रखते हुए एस बी आई ने यह नया नियम लागू किया है. एस बी आई के अनुसार ए टी एम् फ्रॉड से ग्राहकों को बचाने के लिए पूरे देश में 24 घंटे इस प्रक्रिया की शुरुआत करना, लोगो के कैश की सुरक्षा करने में अहम भूमिका निभा सकता है.

Avatar of Vanshika
Vanshika
View all posts