गैजेट डेस्क, Samsung New Smartphone | अगर आप भी हाल फिलहाल में सैमसंग का नया फोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आज की यह खबर आपके लिए काफी खास होने वाली है. कंपनी का पिछले साल गैलेक्सी S24 FE बेस्ट सेलिंग फोन रहा था अब आपको मौजूदा समय में यह स्मार्टफोन अपने प्राइस से 18200 रुपये तक सस्ता मिल रहा है.
अगर आप इस फोन के 8GB रेम प्लस 128 जीबी वेरिएंट को परचेस करते हैं तो आपको महज 41790 रुपए ही खर्च करने होंगे. पहले इस स्मार्टफोन की कीमत 59,999 रुपये थी. आज हम आपको इसी के बारे में विस्तार से जानकारी देने वाले हैं.
सैमसंग स्मार्टफोन पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट
जब भी नया फोन खरीदने का आईडिया हमारे मन में आता है तो कई सारा कंफ्यूजन बन जाता है कि कौन सा फोन हमारे लिए बेस्ट रहेगा. अगर सैमसंग के इस लेटेस्ट फोन की बात की जाए तो आपको 2000 रुपये से ज्यादा का कैशबैक भी मिल रहा है जिससे स्मार्टफोन की कीमत और भी ज्यादा कम हो जाएगी.
इसमें मिलने वाले फीचर्स के बारे में भी बातचीत की जाए, तो आपको 6.7 इंच की फुल एचडी डाउनलोड डिस्प्ले दी जा रही है. यह 120 HZ के रिफ्रेश रेट के साथ आती है. साथ ही, डिस्प्ले का पिक ब्राइटनेस लेवल 1900 निट्स का है.
मिलेंगे एक से बढ़कर एक बेहतरीन फीचर्स
जानकारी देते हुए बताया गया कि डिस्प्ले प्रोटेक्शन के लिए आपको इस गैलेक्सी स्मार्टफोन में गोरिल्ला ग्लास विक्टर प्लस मिलेगा. कंपनी की तरफ से इसे 8GB रेम प्लस 256 जीबी इंटरनल स्टोरेज में भी उपलब्ध करवाया जा रहा है.
इसका कैमरा एकदम बेहतरीन होने वाला है. फोटोग्राफी के लिए आपको स्मार्टफोन में 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा इसके अलावा 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड सेंसर और 8 मेगापिक्सल का टेली फोटो कैमरा भी मिलने वाला है, जो इसे और भी खास बना रहा है. अगर आप भी सेल्फी लवर है तो निश्चित रूप से यह स्मार्टफोन आपको काफी पसंद आने वाला है.
3 कलर ऑप्शन में उपलब्ध
स्मार्टफोन में आपको कई बेहतरीन फीचर्स मिलने वाले हैं. दिखने में भी यह एकदम बेहतरीन है. इस स्मार्टफोन में इन डिस्पले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है. यह ip68 डस्ट और वाटर रेसिस्टेंट रेटिंग के साथ आता है. इसका साउंड काफी अच्छा है वही यह फोन एंड्रॉयड 14 पर बेस्ड OneUI 6.1.1 पर काम करता है. अगर आप भी हाल फिलहाल में कम बजट में एक बेहतरीन स्मार्टफोन की तलाश कर रहे थे, तो अब आपकी यह तलाश खत्म हो जाएगी.
इस फोन का वजन भी मात्र 213 ग्राम है कंपनी की तरफ से इसे ब्लू, ग्रेफाइट और मिंट कलर ऑप्शन में उपलब्ध करवाया जा रहा है. आप अपनी मर्जी से किसी कलर के स्मार्टफोन को ऑर्डर कर सकते हैं.
