राफेल की दूसरी खेप आज पहुंचेगी भारत, दुश्मनों के पसीने छूटे

पंचकुला | अभी जुलाई में ही भारतीय वायु सेना को ताकतवर बनाने की ओर कदम बढ़ाते हुए उसे पांच फाइटर प्लेन राफेल विमानों की पहली खेप मिल गई थी. राफेल एक बहुउद्देश्यीय विमान है जिसकी ताकत दुश्मनों को धूल चटाने के लिए काफी है.

Rafel Image
अतः अब भारतीय वायु सेना की सैन्य ताकत को और अधिक बढ़ाने के लिए बुधवार को 3 अन्य राफेल विमान भारत में पहुंच रहे हैं जो फ्रांस से उड़ान भरने के बाद सीधे कहीं भी हॉल्ट लिए बिना ही भारत में पहुंचेंगे, इसलिए फ्रांस एयरबेस से उड़ान भरने के बाद इतना लंबा सफर होने के चलते हवा में ईंधन भरने वाला विमान भी इनके साथ रहेगा, क्योंकि इससे पहले 28 जुलाई को जब पांच राफेल विमानों का बेड़ा भारत पहुंचा था.

यह भी पढ़े -  पंचकूला की मशहूर पंचम पूड़ी के दीवाने हुए लोग, 20 साल से बरकरार है जादू; ऑनलाइन ऑर्डर में भी जबरदस्त डिमांड

तो उसने यूएई यानि संयुक्त अरब अमीरात में होल्ट लिया था परंतु इस बार यह फ्रांस से सीधा भारत में ही प्रवेश कर रहे हैं इसलिए हवा में ईंधन भरने वाला विमान इनके साथ है. गौरतलब है कि भारत ने 36 लड़ाकू विमानों हेतु फ्रांस से 59000 करोड रुपए में करार किया है, जो मुद्दा बीते दिनों काफी विवादों में रहा है. खैर जो भी हो परंतु इन विमानों के आने से भारतीय सेना की ताकत में इजाफा होगा जिससे दुश्मनों को धूल चटाने में मदद मिलेगी, इसमें कोई दो राय नहीं है.

Avatar of Manisha Mandholi
Manisha Mandholi
View all posts