गैजेट डेस्क, VI New Recharge Plan | अगर आप भी फीचर फोन का इस्तेमाल कर रहे हैं और महंगे रिचार्ज से परेशान हो चुके हैं तो आप बिल्कुल सही जगह पर आए हैं. आज हम आपको एक बेहतरीन रिचार्ज प्लान के बारे में जानकारी देने वाले हैं जो एकदम किफायती रहने वाला है. HMD और VI की तरफ से मिलकर एक खास ऑफर पेश किया गया है जिसका नाम सुपर से ऑफर है. आज हम आपको इसी के बारे में जानकारी देने वाले हैं.
VI ने दिया यूजर्स को बड़ा तोहफा
नए HMD और Nokia फीचर फोन खरीदने वाले यूजर्स को अब केवल 140 रुपए में अनलिमिटेड कॉलिंग, 2GB डाटा और 300 फ्री SMS का बेनिफिट मिलने वाला है. यह रिचार्ज पूरी तरह से बजट यूजर्स को राहत देने वाला साबित होने वाला है. खास बात यह है कि इस प्लान के जरिए यूजर्स हर महीने करीब 59 रुपए तक की बचत आसानी से कर पाएंगे क्योंकि इससे पहले उन्हें ऐसे प्लान के लिए 199 रुपए खर्च करने पड़ रहे थे परंतु अब उनको यह ऑफर रिचार्ज प्लान मात्र 140 रुपए में मिल रहा है.
रिचार्ज प्लान का बेनिफिट
खास बात यह है कि इस प्लान में यूजर्स को पूरे 28 दिनों की वैलिडिटी उपलब्ध करवाई जाती है. अनलिमिटेड कॉलिंग 2GB डाटा और 300 फ्री SMS का भी लाभ मिलता है. फीचर फोन यूजर्स के लिए यह एकदम बेहतरीन रिचार्ज प्लान साबित होने वाला है अर्थात अब वह बचत करने वाले हैं.
अगर आप भी इस नए रिचार्ज प्लान का फायदा उठाना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको नया HMD 100, या HMD 101, नोकिया 105 क्लासिक खरीदना होगा. नया सिम कार्ड परचेज करें और अब आप 140 रुपए के रिचार्ज प्लान से रिचार्ज करवा सकते हैं.
इन्हीं यूजर्स को मिलेगा लाभ
वीआई सिम को आप केवल HMD और नोकिया के फोन में ही यूज कर पाएंगे. इस ऑफर की वैलिडिटी 24 सितंबर 2025 या उसके बाद खरीदे गए फोन पर ही लागू हो गई. वही प्रोफेशनल 140 रुपए का सुपर सेवर ऑफर 30 जून 2026 तक लागू रहेगा. अगर आप भी फीचर फोन का इस्तेमाल कर रहे हैं तो अब आपके पास बेहतरीन मौका है कि आप इस ऑफर का लाभ उठा सके.
