गैजेट डेस्क, Motorola Edge 70 Fusion | अगर आप भी हाल फिलहाल में नया स्मार्टफोन लेने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो आप बिल्कुल सही जगह पर आए है. मोटरोला की तरफ से नया एज 70 Fusion लॉन्च कर दिया गया है. आज हम आपको इस फोन में मिलने वाले सभी फीचर्स के बारे में डिटेल जानकारी देने वाले हैं, आपको इस फोन में शानदार डिस्प्ले के साथ पावरफुल प्रोसेसर भी मिलने वाला है.
Motorola ने लांच किया नया स्मार्टफोन
जब भी हम नया स्मार्टफोन खरीदने की प्लानिंग करते हैं, तो हमारे मन में कई सारे सवाल होते हैं कि क्या इस स्मार्टफोन में हमको बढ़िया बैटरी बैकअप मिलेगा, कैमरा कैसा होगा या फिर इसके प्रोसेसर की क्वालिटी क्या होगी. आज हम आपको इन सभी फीचर्स के बारे में डिटेल से जानकारी देने वाले हैं जिसके बाद आपका सारा कंफ्यूजन काफी आसानी से दूर हो जाएगा. कंपनी की तरफ से स्मार्टफोन को तीन वेरिएंट में लॉन्च किया गया है.
8GB प्लस 12gb वेरिएंट की कीमत 24999 रुपए है, 8GB प्लस 256 जीबी वेरिएंट की कीमत 27999 रुपए है 12 जीबी प्लस 256 जीबी वेरिएंट की कीमत 30999 रुपए है.
मिलेंगे यह बेहतरीन फीचर्स
मोटरोला एचडीएफसी और एक्सिस बैंक के क्रेडिट कार्ड पर 2000 रुपये तक इंस्टेंट डिस्काउंट का लाभ भी यूजर्स को दे रही है. यह स्मार्टफोन ऑनलाइन प्लेटफॉर्म फ्लिपकार्ट, मोटरोला की आधिकारिक वेबसाइट और ऑफलाइन रिटेल स्टोर पर आपको आसानी से मिल जाएगा. अगर मोटरोला के इस लेटेस्ट स्मार्टफोन में मिलने वाले फीचर्स के बारे में बातचीत की जाए तो आपको 6.7 इंच की फुल टच HD डाउनलोड डिस्प्ले मिलने वाली है जो 144 एचजेड रिफ्रेश रेट के साथ आएगी. साथ ही, फोन का स्क्रोलिंग और गेमिंग एक्सपीरियंस भी काफी स्मूद है. जब आप स्मार्टफोन को हाथ में लेते हैं तो आपको काफी प्रीमियम सा फील होता है इसमें ब्राइटनेस भी एकदम बढ़िया है.
कैसा मिलेगा कैमरा सेटअप
इस फोन में मजबूत बॉडी के लिए ip68 और ip69 रेटिंग दी गई है. यह वाटर प्रूफ होने वाला है. परफॉर्मेंस के बारे में बातचीत की जाए, तो इस स्मार्टफोन में कंपनी की तरफ से क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7s जेनरेशन का प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है. फोटोग्राफी के लिए स्मार्टफोन में आपको एक बेहतरीन कैमरा सेटअप मिलने वाला है जिसमें 50 मेगापिक्सल का सोनी का कैमरा शामिल है जो आपके यादगार पलों को और भी खास बनाने वाला है.
अगर आप भी हाल फिलहाल में किसी बेहतरीन स्मार्टफोन की तलाश में थे, तो अब आपकी यह तलाश पूरी हो गई है क्योंकि यह स्मार्टफोन वाकई में काफी बढ़िया है यूजर्स काफी समय से इसका इंतजार कर रहे थे.
