गैजेट डेस्क, Jio Vs Airtel | अगर आप भी रिलायंस जियो के ग्राहक है, तो आप बिल्कुल सही जगह पर आए है. आज हम आपको कंपनी की तरफ से पेश किए गए एक नए प्लान के बारे में जानकारी देने वाले हैं. जैसा की आपको पता है कंपनी की तरफ से अपने यूजर्स के लिए समय- समय पर कई सारे बेहतरीन रिचार्ज प्लान लॉन्च किए जाते हैं. इन दिनों जियो और एयरटेल के बीच भी काफी तगड़ा कंपटीशन देखने को मिल रहा है. दोनों ही कंपनियों की तरफ से एक से बढ़कर एक बेहतरीन रिचार्ज प्लान लॉन्च किए जा रहे हैं.
आज की इस खबर में हम आपको जियो और एयरटेल के दो ऐसे प्लांस के बारे में डिटेल देंगे जिनकी कीमत में महज 1 रुपये का ही अंतर है, परंतु इनमें मिलने वाले बेनिफिट्स काफी अलग- अलग है.
Jio या Airtel कौन है बढ़िया
जियो के 198 रुपए वाले प्लान के बारे में बातचीत की जाए तो यह प्लान पूरे 14 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है. यह प्लान उन यूजर्स के लिए एक दिन बेहतरीन है, जिन्हें ज्यादा डाटा की आवश्यकता होती है. इस प्लान में यूजर्स को हर दिन 2GB डाटा उपलब्ध करवाया जाता है. इस प्रकार उन्हें पूरे प्लान में कुल मिलाकर 28gb डाटा का लाभ मिल जाता है.
यह प्लान कंपनी एलिजिबिलिटी यूजर्स को अनलिमिटेड 5G डाटा का भी लाभ ऑफर कर रहा है. नलिमिटेड वॉयस कॉल के साथ- साथ हर दिन 100 फ्री SMS का भी लाभ मिल रहा है. जियो के इस प्लान में यूजर्स को जियो टीवी का फ्री एक्सेस के साथ- साथ AI क्लाउड पर 50 जीबी तक का स्टोरेज भी प्रोवाइड करवाया जा रहा है.
एयरटेल का नया रिचार्ज प्लान
एयरटेल के 199 रुपए वाले प्लान के बारे में बातचीत की जाए तो यह प्लान पूरे 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है. इस प्लान में यूजर को इंस्टेंट यूज करने के लिए टोटल 2GB डाटा मिलता है. यह प्लान उन यूजर्स के लिए एकदम बेहतरीन है जिन्हें ज्यादा डाटा कि नहीं बल्कि वैलिडिटी की आवश्यकता होती है. एयरटेल के इस प्लान में यूजर्स को जियो की तुलना में लगभग डबल वैलिडिटी मिलती है. इसमें मिलने वाले बेनिफिट्स के बारे में बातचीत की जाए तो यूजर्स को हर दिन अनलिमिटेड वॉयस कॉल के अलावा 100 फ्री SMS का बेनिफिट भी मिल रहा है.
दोनों प्लान्स में डिफ्रेंस
जियो हो या एयरटेल दोनों के प्लान की कीमतों के बारे में बातचीत की जाए, तो इसमें महज 1 रुपये का ही अंतर है. जियो का प्लान 198 रुपए का आता है, तो एयरटेल की तरफ से 199 रुपए में प्लान उपलब्ध करवाया जाता है. जियो की तुलना में एयरटेल के प्लान में ज्यादा वैलिडिटी मिलती है परंतु जियो के प्लान में यूजर्स को हर दिन 2GB डाटा का लाभ मिलता है यानी कि जियो का प्लान डाटा यूजर्स के लिए काफी बेहतरीन रहेगा. एयरटेल के प्लान की बात की जाए जिन यूजर्स को ज्यादा वैलिडिटी चाहिए उनके लिए काफी अच्छा रहने वाला है
