मानेसर में लगेगा 100 करोड़ का हाईटेक बायोगैस प्लांट, रोजाना होगा 150 टन कचरे का निपटान

गुरुग्राम | कचरा प्रबंधन की दिशा में मानेसर नगर निगम एक बड़ा कदम उठाने जा रहा है. गांव भांगरौला में लगभग 100 करोड़ रुपए की लागत से अत्याधुनिक बायोगैस प्लांट की स्थापना की जाएगी. इसके लिए नगर निगम ने भारत पेट्रोलियम के साथ समझौता किया है. इस काम के लिए 10 एकड़ जमीन को चिन्हित कर लिया गया है. स्थानीय स्तर पर इसका प्रस्ताव मुख्यालय को भेजा जाएगा. अनुमान है कि इस प्लांट से हर रोज करीब 150 टन कचरे का निपटारा होगा और तैयार बायोगैस से सीएनजी बनेगी, जिससे नगर निगम की आय में भी बढ़ोतरी होगी.

Bio Gas Plant

भारत पेट्रोलियम वहन करेगा लागत

नगर निगम मानेसर द्वारा इस प्लांट का निर्माण किया जाएगा, जिसकी लागत भारत पेट्रोलियम वहन करेगा. यहां हर रोज डेढ़ सौ टन के आसपास कचरे को प्रोसेस करके बायोगैस तैयार की जाएगी. भारत पेट्रोलियम के पास इस प्लांट के संचालन की जिम्मेदारी होगी. इसके लिए 25 सालों का समझौता किया गया है. पहले नैनवाल को इस प्रोजेक्ट के तौर पर चुना गया था, लेकिन अब लोकेशन में बदलाव किया गया है.

यह भी पढ़े -  गुरुग्राम में बनेगी देश की पहली वेडिंग सिटी, एक ही परिसर में पूरी होगी शादी की सभी रस्में

हर दिन 150 टन कचरे का होगा निपटान

मानेसर से हर रोज लगभग 200 टन घरेलू कचरा निकलता है. इस प्लांट की शुरुआत होने के बाद डेढ़ सौ टन से ज्यादा कचरा उसी दिन प्रोसेस कर लिया जाएगा. इस प्रक्रिया में गौशालाओं से मिलने वाले गोबर का भी इस्तेमाल किया जाएगा, जिससे वहां की आय में भी बढ़ोतरी होगी.

Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts