ओल्ड गुरुग्राम मेट्रो लाइन पर खर्च होंगे 1277 करोड़ रुपए, अगले महीने से शुरू होगा कार्य

गुरुग्राम | एक लंबे इंतजार को समाप्त करते हुए ओल्ड गुरुग्राम मेट्रो के पहले चरण का ठेका आवंटित कर दिया गया है. जानकारी देते हुए बताया गया कि लगभग 1277 करोड रुपए की लागत से 15. 2 किलोमीटर लंबी मेट्रो लाइन का निर्माण कार्य जल्द ही शुरू होने वाला है. कंपनी की तरफ से तय सीमा के तहत ढाई साल में काम पूरा करने का लक्ष्य भी रखा गया है. आज की इस खबर में हम आपको बताएंगे कि इस प्रोजेक्ट पर कब तक कार्य शुरू हो सकता है.

Metro

अगले महीने शुरू होगा कार्य

15 किलोमीटर लंबी नई मेट्रो लाइन का निर्माण कार्य अगले महीने धरातल पर शुरू होता हुआ दिखाई दे रहा है. इसके साथ, जीएमआरएल ने दूसरे चरण की तैयारी भी शुरू कर दी है. सेक्टर 9 व 9A और सेक्टर 4 व 7 की मुख्य सड़कों पर भू- तकनीकी सर्वे भी जारी है. मिट्टी की जांच और पानी की गहराई का भी आकलन किया जा रहा है, इसके आधार पर जल्द ही नीम की मजबूती भी निर्धारित की जाएगी. इसके संबंध में अधिकारियों को भी जरूरी दिशा निर्देश जारी कर दिए गए हैं. पहले चरण का निर्माण कार्य अब बस शुरू होने की कगार पर है.

यह भी पढ़े -  फरीदाबाद- गुरुग्राम के बीच आवागमन बनेगा आसान, इस रूट से होते हुए बनेगी एक और नई सड़क

तैयार किया गया प्लान

निर्माण अवधि के दौरान सुचारू यातायात योजना को लेकर भी प्लान तैयार किया जा रहा है. जहां जरूरत हो वहां ट्रैफिक पुलिस की मदद से मार्ग डायवर्ट किया जाएगा. इसके अलावा, जिन स्थानों पर सर्विस रोड नहीं है वहां पर भी अस्थाई सड़क बनाई जाएगी. इससे आम नागरिकों को आने- जाने में किसी प्रकार की कोई भी परेशानी का सामना न करना पड़े. इस नई मेट्रो लाइन के बनने के बाद लोगों को पहले से बेहतर सुविधाओं का लाभ मिलेगा और कनेक्टिविटी भी काफी आसान होगी.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.