गुरुग्राम में 2 महीने के लिए बंद रहेगी दो प्रमुख सड़कें, इन वैकल्पिक रूट्स से पूरा करना होगा सफर

गुरुग्राम | मिलेनियम सिटी गुरुग्राम के लोगों के लिए एक नई अपडेट सामने आई है. बता दें कि गुरुग्राम पुलिस ने मानेसर क्षेत्र या सेक्टर – 99A में स्थित दो प्रमुख सड़कों को आगामी 2 महीने के लिए बंद करने का निर्णय लिया है. यह फैसला सड़क निर्माण कार्य के चलते लिया गया है, जिसके कारण यह मार्ग पूरी तरह बंद रहेगा. वाहन चालकों को जाम से बचने के लिए वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल करने की सलाह दी गई है.

Road Sadak

रास्ता बंद करने का कारण

ट्रैफिक पुलिस द्वारा जारी एडवाइजरी के अनुसार PHC गढ़ी से लेकर परीना कोबन रेजिडेंसी के पास GMDA रोड तक करीब 1.8 किलोमीटर लंबी सड़क के पुनर्निर्माण काम किया जाना है. इस दौरान दोनों मार्गों पर यातायात व्यवस्था बंद रहेगी और वाहनों के लिए वैकल्पिक रूट निर्धारित किया गया है.

ट्रैफिक पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे यात्रा से पहले अपने मार्ग की योजना बना लें, ताकि उन्हें किसी प्रकार की समस्या का सामना ना करना पड़े. सड़क पर लगे संकेतकों और तैनात ट्रैफिक कर्मियों के निर्देशों का पालन जरूर करें.

यह भी पढ़े -  मिलेनियम सिटी गुरुग्राम को मिलेगी नई पहचान, सड़कों पर दिखेगी कनॉट प्लेस जैसी आधुनिक सुविधाएं

2 चरणों में काम

यह निर्माण कार्य दो चरणों में पूरा किया जाएगा. पहले चरण में 1 मई 30 मई तक PHC गढ़ी से MR गार्डन तक कार्य किया जाएगा. इस अवधि में गढ़ी से बसई की ओर जाने वाले वाहनों को गोपालपुर के रास्ते डायवर्ट किया गया है.

दूसरे चरण में 1 जून से 30 जून तक MR गार्डन से परीना कोबन रेजिडेंसी तक निर्माण कार्य किया जाएगा. इस दौरान गढ़ी से द्वारका की ओर जाने वाले वाहनों को परीना कोबन रेजिडेंसी के पीछे वाले मार्ग से निकाला जाएगा.

Avatar of Anita Poonia
Anita Poonia
View all posts

मेरा नाम अनीता पूनिया है. मैं पिछले 2 साल से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हूँ. वर्तमान मे Haryana E Khabar न्यूज वेबसाइट के लिए कंटेंट राइटर का काम कर रही हूँ.