खुशखबरी: गुरुग्राम में 55 करोड़ से चकाचक होगी 2 प्रमुख सड़कें, इन हाइवे के बीच सफर करने वालों को मिलेगी सहूलियत

गुरुग्राम | राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से सटे गुरुग्राम शहर में ट्रैफिक संचालन को सुगम बनाने की दिशा में निरंतर नए प्रयास किए जा रहे हैं. इसी कड़ी में द्वारका एक्सप्रेसवे को दिल्ली जयपुर हाइवे (NH- 48) से जोड़ने वाली 2 मुख्य सड़कों का निर्माण किया जाएगा. गुरुग्राम मेट्रो डिवलेपमेंट ऑथोरिटी (GMDA) ने इस संबंध में करीब 55 करोड़ रुपए का एस्टीमेट तैयार किया है.

Smart Sadak Road

इन सड़कों का होगा निर्माण

GMDA के एक अधिकारी ने बताया कि सीएम नायब सैनी की मंजूरी मिलने के बाद इन सड़कों के निर्माण का टेंडर लगाने की दिशा में काम शुरू होगा. इस पूरी प्रक्रिया में लगभग 4 महीने का समय लगेगा. उन्होंने बताया कि द्वारका एक्सप्रेसवे के पास बसई चौक से लेकर बसई रोड होते हुए ओल्ड रेलवे रोड तक सड़क बनाई जाएगी. इसके निर्माण के लिए करीब 22 करोड़ रुपए का एस्टीमेट तैयार किया गया है.

इस सड़क मार्ग का निर्माण करने के साथ- साथ बरसाती नाला भी बनाया जाएगा. बारिश के सीजन में इस सड़क मार्ग पर करीब दो फीट तक पानी खड़ा हो जाता है, जिससे आसपास लगती करीब 2 दर्जन कॉलोनियों में रहने वाली हजारों की आबादी को परेशानी झेलनी पड़ती है. बहुत जल्द लोगों को इस परेशानी से निजात मिलेगी.

यह भी पढ़े -  गुरुग्राम के प्रमुख चौकों का होगा सौंदर्यीकरण, चंडीगढ़ जैसी दिखेगी तस्वीर

आवाजाही करना होगा आसान

ओल्ड दिल्ली रोड से महाराजा अग्रसेन चौक, महावीर चौक, एमजी रोड और महाराणा प्रताप चौक होते हुए इफको चौक तक सड़क बनाई जाएगी. इसके लिए 33 करोड़ रुपए का एस्टीमेट तैयार किया गया है. बताया जा रहा है कि इन दोनों सड़क मार्गों के पुनर्निर्माण से द्वारका एक्सप्रेसवे और दिल्ली- जयपुर हाईवे के बीच आवागमन का एक और विकल्प मिलेगा, जिससे आवाजाही करना बेहद आसान हो जाएगा.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.