गुरुग्राम की सड़कों पर दौड़ेगी 200 इलेक्ट्रिक बसें, इस महीने तक तैयार होगा पहला इलैक्ट्रिक बस डिपो

गुरुग्राम | राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से सटे गुरुग्राम शहर में सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में निरंतर नए प्रयास किए जा रहे हैं. पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने की पहल को आगे बढ़ाते हुए लगातार इलेक्ट्रिक बसों की संख्या में बढ़ोतरी की जा रही है. बता दें कि अगले महीने गुरुग्राम रोडवेज बेड़े में 200 इलेक्ट्रिक बसों के शामिल होने की संभावना है और इसके लिए तैयारियां तेज हो गई है.

Electric Buses

अत्याधुनिक होगा इलेक्ट्रिक बस डिपो

गुरुग्राम शहर में इलेक्ट्रिक बसों के सफल संचालन को लेकर यहां इलेक्ट्रिक बस डिपो बनाया जा रहा है. सेक्टर- 48 में निर्माणाधीन इस डिपो का लगभग 75 फीसदी काम पूरा हो चुका है. नगर निगम अधिकारियों ने दावा करते हुए कहा कि निर्धारित समय- सीमा में इलेक्ट्रिक बस डिपो के काम को पूरा कर लिया जाएगा ताकि नई बसों के संचालन में कोई अड़चन पैदा न हो.

चार्ज करने की सुविधा उपलब्ध

उन्होंने बताया कि इस नए अत्याधुनिक डिपो में एक साथ 25 इलेक्ट्रिक बसों को चार्ज करने की सुविधा उपलब्ध होगी. यहां हाई- कैपेसिटी चार्जिंग स्टेशन स्थापित किए जा रहे हैं. वहीं, बसों की पार्किंग, मरम्मत और मॉनिटरिंग के लिए भी आधुनिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही है. इलेक्ट्रिक चार्जिंग स्टेशन का बुनियादी ढांचा इस हिसाब से तैयार किया जा रहा है ताकि भविष्य में बसों की संख्या बढ़ने पर भी किसी तरह की परेशानी न उठानी पड़े.

यह भी पढ़े -  गुरुग्राम- झज्जर के बीच आवाजाही वाले देखले वैकल्पिक रूट्स, 7 दिन बंद रहेगी यह सड़क

यात्रियों को मिलेगी सुविधा

शहर में इलेक्ट्रिक बसों के संचालन से लोगों को फटाफट परिवहन सुविधा का लाभ मिलेगा और उन्हें निजी वाहनों के लिए इंतजार नहीं करना पड़ेगा. इससे प्रदुषण स्तर को कम करने में मदद मिलेगी. IT और इंडस्ट्री हब के रूप में विख्यात गुरुग्राम में सार्वजनिक परिवहन की कमी महसूस कर रहे लोगों को बड़े स्तर पर राहत पहुंचेगी. नौकरीपेशा लोगों, स्टूडेंट्स और रोजाना काम के लिए आवागमन करने वाले लोगों को इन इलेक्ट्रिक बसों के संचालन में किफायती दरों पर आरामदायक यात्रा का अनुभव मिलेगा.

Avatar of Anita Poonia
Anita Poonia
View all posts

मेरा नाम अनीता पूनिया है. मैं पिछले 2 साल से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हूँ. वर्तमान मे Haryana E Khabar न्यूज वेबसाइट के लिए कंटेंट राइटर का काम कर रही हूँ.