शीतला माता मंदिर में बनेगा 300 मीटर लंबा कॉरिडोर, छोटी माता के दर्शन करना हो जाएगा आसान

गुरुग्राम | राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से सटे गुरुग्राम के प्राचीन शीतला माता मंदिर में दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं के लिए अच्छी खबर सामने आई है. यहां मंदिर के बड़े परिसर के निर्माण और जीर्णोद्धार कार्य तेजी से आगे बढ़ रहा है. इसके साथ ही, यहां 300 मीटर लंबा कॉरिडोर भी बनेगा जिसमें छोटी माता को भी शामिल किया जाएगा. पहले चरण में योग मंडप, ध्यान कक्ष, तालाब और ओपन एयर थियेटर जैसी सुविधाएं शामिल होगी, जिनका काम अगले साल फरवरी तक पूरा होगा.

Sheetla Mata Mandir

छोटी माता के दर्शन होंगे आसान

मंदिर परिसर में लगभग 4.8 एकड़ जमीन पर नया बहुमंजिला भवन निर्माणधीन है. 200 करोड़ रुपए की लागत से इस काम को 3 चरणों में पूरा किया जाएगा. दूसरे चरण में कॉरिडोर का निर्माण किया जाएगा. श्रद्धालुओं को अभी शीतला माता दर्शन करने के बाद छोटी माता के दर्शन के लिए मंदिर परिसर से बाहर निकल कर डेढ़ किलोमीटर का चक्कर लगाना पड़ता है.

शीतला माता के दर्शन के बाद छोटी माता के दर्शन करने की मान्यता है. इस संबंध में प्रदेश सरकार की ओर से श्री शीतला साइन बोर्ड में छोटी माता को मिलाया जाएगा. वर्तमान में छोटी माता मंदिर को किसी संस्था की ओर से संचालित किया जा रहा है, जिसको लेकर अक्सर विवाद होते रहते हैं.

यह भी पढ़े -  खुशखबरी: गुरुग्राम की सबसे बिजी रेलवे लाइन पर बनेगा नया फ्लाइओवर, इन इलाकों को पहुंचेगी सहूलियत

राज्य सरकार की मंजूरी का इंतजार

दूसरे चरण में छोटी माता मंदिर के लिए कॉरिडोर निर्माण कार्य फरवरी 2026 में शुरू होने की उम्मीद है. इसके दायरे में आने वाले मंदिर और दफ्तर को तोड़ा जाएगा ताकि निर्माण कार्य के दौरान किसी तरह की अड़चन पैदा न हो. राज्य सरकार से कॉरिडोर की मंजूरी के बाद दूसरे चरण का निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.