गुरुग्राम में रेलवे ट्रैक पर 4 युवक ले रहे थे सेल्फी, पीछे से आ रही जनशताब्दी ने रौंदा, हुई मौत

गुरूग्राम । हरियाणा के गुरुग्राम में मंगलवार शाम को सेल्फी लेने के चक्कर में ट्रेन की चपेट में आने से चार युवकों की मौत हो गई. मौके पर पहुंची जीआरपी पुलिस मृतकों की शिनाख्त करने का प्रयास कर रही है. यह हादसा बसई धनकोट रेलवे स्टेशन के पास हुआ है.

death

जानकारी के मुताबिक जनशताब्दी एक्सप्रेस गुरुग्राम रेलवे स्टेशन से शाम 4:48 बजे रवाना हुई. ट्रेन जब बसई धनकोट रेलवे स्टेशन के पास पहुंची, तभी रेलवे ट्रैक पर सेल्फी लेने वाले 4 युवक उसकी चपेट में आ गए. बताया जा रहा है कि एक्टिवा में सवार सभी दोस्त मोबाइल कैमरे से फोटोग्राफी में इतने मशगूल हो गए कि ट्रेन के आने का पता ही नहीं चला.

इस हादसे में चारों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई. हादसा इतना भीषण था कि युवकों के शरीर के अंग 500 मीटर तक बिखरे नजर आए. सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे जीआरपी अधिकारी रामफल के मुताबिक एक्टिवा स्कूटर के नंबर और मोबाइल के आधार पर पुलिस चारों युवकों की पहचान करने का प्रयास कर रही है.

इससे पहले हाल ही में मध्य प्रदेश के बैतूल में दो लोगों को जान गंवाकर रेलवे पुल पर फोटो खिंचवाने और सेल्फी लेने की कीमत चुकानी पड़ी. एक युवक फोटोग्राफर था जबकि दूसरा किसान, दोनों के शव शाहपुर में रेलवे पुल के पास क्षत-विक्षत हालत में मिले.

Avatar of Pravesh Chauhan
Pravesh Chauhan
View all posts

मेरा नाम प्रवेश चौहान है. मीडिया लाइन में पिछले 4 वर्ष से काम कर रहा हूँ. मैंने पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है.