8 करोड़ से गुरुग्राम की इस कॉलोनी के फिरेंगे दिन, बिछाई जाएगी पानी- सीवर की नई लाइन

गुरुग्राम | राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से सटे गुरुग्राम इलाके के लोगों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है. बता दें कि गुरुग्राम नगर निगम ने न्यू पालम विहार कॉलोनी के ब्लॉक C और ब्लॉक D में बुनियादी सेवाओं को सुधारने के लिए पानी और सीवरेज लाइन बिछाने की योजना बनाई है. इसके साथ ही, पक्की सड़कों के निर्माण की भी योजना बनाई जा रही है. इस परियोजना पर लगभग 8 करोड़ रुपए से अधिक का बजट आवंटित किया गया है.

Sewer Line

टेंडर प्रक्रिया जारी

नगर निगम की वित्त एवं संविदा समिति ने बजट को अंतिम मंजूरी दे दी है और टेंडर प्रक्रिया जारी की है. अधिकारियों ने बताया कि टेंडर का फैसला फरवरी के अंत तक हो जाएगा और मार्च के पहले सप्ताह से कार्य शुरू हो जाएगा. यह परियोजना उन हिस्सों को कवर करेगी, जो अब तक विकास की दौड़ में पीछे रहे है.

कॉलोनी के पुराने ढांचे के कारण ब्लॉक C और ब्लॉक D की गलियां हल्की बारिश में ही तालाब बन जाती है. पुरानी और जर्जर सीवर लाइनों के चलते पानी सड़कों पर बहता था और बदबू आती थी. नई योजना के अनुसार, कॉलोनी की मुख्य और आंतरिक गलियों को RMC तकनीक से पक्का किया जाएगा और नई सीवर लाइनें बिछाई जाएगी. इससे हर घर तक साफ पानी की पाइपलाइन पहुंचाई जाएगी.

यह भी पढ़े -  रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर, 14 अक्टूबर को 5 ट्रेनों का बदला रूट; सफर से पहले देखें लिस्ट

नगर निगम के मुख्य अभियंता विजय ढाका ने कहा कि यह योजना कॉलोनी में रहने वाले लगभग 10 हजार से अधिक लोगों के दैनिक जीवन को बेहतर करेगी और लोगों की निजी वाटर टैंकरों पर निर्भरता खत्म होगी. इस योजना के तहत, गुरुग्राम शहर की कई कॉलोनियों में पानी, सीवर, सड़क और बरसाती नालों का निर्माण करवाया जाएगा. अगले महीने काम शुरू कर दिया जाएगा.

Avatar of Anita Poonia
Anita Poonia
View all posts

मेरा नाम अनीता पूनिया है. मैं पिछले 2 साल से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हूँ. वर्तमान मे Haryana E Khabar न्यूज वेबसाइट के लिए कंटेंट राइटर का काम कर रही हूँ.