गुरुग्राम के मस्जिद में 9 साल की बच्ची के साथ छेड़छाड़, आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

गुरुग्राम | साइबर सिटी गुरुग्राम से घिनौनी वारदात की घटना सामने आई है, जहां एक मस्जिद के अंदर 9 साल की बच्ची के छेड़छाड़ के मामले में आरोपी गुल सनवर को गिरफ्तार किया गया है. खबर मिलने के बाद भीड़ ने आरोपी को जमकर पीटा, जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है.

Rape

हरियाणा गुरुग्राम के पटौदी थाना क्षेत्र के एक मस्जिद में 9 साल की बच्ची मौलवी को खाना देने गई थी. उस वक्त मौलवी वहां नहीं थे. खाना रखकर बच्ची जब मस्जिद से बाहर को आ रही थी तभी आरोपी गुल सनवर ने उसे पकड़ लिया और उसके साथ छेड़खानी शुरू कर दी. इस घटना के बाद बच्ची घर पहुंची और अपने माता-पिता को उसके साथ हुई छेड़खानी की घटना को बताया. जिसके बाद बच्चे की मां ने मामले की शिकायत पुलिस स्टेशन में दर्ज करवाई और पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है.

बच्ची के साथ हुई घटना की खबर मिलते ही आसपास के लोग मस्जिद के बाहर इकट्ठे हो गए और आरोपी की जमकर पिटाई कर दी. इस दौरान किसी ने वीडियो बना लिया जो आप सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा वायरल हो रहा है. आरोपी गुल सनोवर मूल रूप से यूपी के जिला मुजफ्फरनगर के गांव नगला का रहने वाला है. वह सहारनपुर की एक मस्जिद के लिए यहां चंदा इक्ठ्ठा करने आया था.

यह भी पढ़े -  गुरुग्राम के शीतला माता मंदिर में 30 जून से लगेगा भव्य मेला, प्रशासन अलर्ट

पटौदी पुलिस के अनुसार, मस्जिद में रह रहे मौलवी के लिए पीड़ित बच्ची खाना लेकर गई थी. उस वक्त वो वहां नहीं थे. बच्ची खाना रखकर वापस लौटने लगी तो आरोपी गुल सनवर ने उसे पकड़ लिया और उसके साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी. बच्ची शोर मचाते हुए आरोपी के चंगुल से निकलकर भाग निकली और उसने घर पहुंचते ही रोते हुए अपनी मां को पूरी घटना के बारे में बताया. आरोपी के खिलाफ पॉक्सो (प्रिवेंशन आफ चिल्ड्रेन अगेंस्ट सेक्सुअल अफेंसेज) एक्ट के तहत मामला दर्ज और गिरफ्तार कर लिया है.

Avatar of Manoj Thayat
Manoj Thayat
View all posts