VIDEO: गुरुग्राम में लगा ट्रैफिक जाम तो कार की छत पर पैग छलकाने लगा शख्स, देखें वायरल वीडियो

गुरुग्राम, Viral Video | साईबर सिटी गुरुग्राम में लगने वाले ट्रैफिक जाम से कौन वाकिफ नहीं हैं. कई बार तो यहां जाम में घंटों बिताने पड़ते हैं. ऐसे में जाम में फंसे व्यक्ति या तो संगीत सुनते हैं या फिर फोन पर बातचीत करते रहते हैं लेकिन यहां से एक ऐसा वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें जाम में फंसा शख्स समय बिताने के लिए अपनी गाड़ी की छत पर बैठकर शराब के पैग छलकाने लगता है.

gurugram viral video

वायरल वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि सड़क पर जबरदस्त ट्रैफिक जाम है, जिसमें कई गाड़ियां फंसी हुई है. इन्हीं गाड़ियों में से एक गाड़ी की छत पर एक शख्स बैठा हुआ है. गाड़ी में अंदर भी दो व्यक्ति बैठे हुए हैं. अंदर बैठे व्यक्ति ने छत पर बैठे शख्स को गिलास पकड़ाया. छत पर बैठे शख्स के हाथ में शराब जैसी दिखने वाली बोतल नजर आ रही है.

वीडियो हुआ वायरल

छत पर बैठे शख्स को शराब पीते हुए किसी ने अपने मोबाइल कैमरे में कैद कर लिया. रवि हांडा नाम के एक यूजर ने इसे ट्वीट करते हुए लिखा है कि ऐसा सिर्फ गुरुग्राम में हो सकता है. इस वीडियो को ट्विटर पर अभी तक 31 हजार लोग देख चुके हैं. बता दें कि वीडियो कहां का है, इसकी कोई स्पष्ट जानकारी नहीं है.

लोगों ने की कार्रवाई की मांग

हालांकि, वीडियो देखने वाले ज्यादातर लोग उक्त शख्स की हरकत की निंदा कर रहे हैं. वहीं, कुछ यूजर्स ने उक्त शख्स के खिलाफ हरियाणा पुलिस को टैग कर सख्त कार्रवाई अमल में लाने की मांग की है. एक यूजर ने कमेंट किया है कि एक बार पुलिस का डंडा चल गया तो सारा नशा गायब हो जाएगा.

यह भी पढ़े -  गुरुग्राम के बादशाहपुर क्षेत्र को मिलेगी नई रफ्तार, कैबिनेट मंत्री राव नरबीर ने इन विकास कार्यों का दिया तोहफा
Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.