गुरुग्राम | हरियाणा के गुरुग्राम में एक अनोखा नजारा देखने को मिला जब एक खास मेहमान के स्वागत के लिए बड़ी संख्या में लोग जुट गए. यह कोई फिल्म स्टार या सेलिब्रिटी नहीं… ‘आलोका’ नाम का एक स्ट्रीट डॉग था. जी हां, कभी कोलकाता की गलियों में घूमने वाला यह डॉग आज दुनिया भर में शांति और करुणा का संदेश फैलाने वाले एक प्रतीक के रूप में पहचान बना चुका है. आपको यह जानकर हैरानी होगी कि सोशस मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर इसके 4.8 लाख फॉलोअर्स हैं जिससे इसकी लोकप्रियता का अंदाजा लगाया जा सकता है.

द वेस्टिन होटल में आयोजित कार्यक्रम के दौरान पशु प्रेमियों ने आलोका के साथ तस्वीरें खिंचवाईं. उसके पंजों के निशान को ऑटोग्राफ की तरह अपने पास संजोकर रखा. कार्यक्रम का माहौल काफी भावुक और उत्साहपूर्ण रहा.
शांति यात्रा में हुई मुलाकात
शांति यात्रा में शामिल बौद्ध भिक्षु पन्नाकारा ने बताया कि आलोका की पहली मुलाकात कोलकाता में एक शांति यात्रा के दौरान हुई थी. इसके बाद, वह बौद्ध भिक्षुओं के साथ जुड़ गया और लगातार शांति अभियानों का हिस्सा बनता गया. बताया गया कि आलोका अमेरिका, श्रीलंका और थाईलैंड सहित कई देशों में हजारों किलोमीटर की यात्रा कर चुका है. अमेरिका में आयोजित ‘वॉक फॉर पीस’ अभियान के दौरान इसने करीब 3700 किलोमीटर की पैदल यात्रा पूरी की थी, जो अपने आप में एक अनोखा उदाहरण माना जाता है.
Instagram पर यह पोस्ट देखें
मेनका गांधी से भी मिले
हाल ही में भारत लौटने के बाद आलोका और बौद्ध भिक्षु दिल्ली में पूर्व केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी से भी मिले थे. इससे पहले वह अमेरिका में आयोजित ‘वॉक फॉर पीस’ अभियान का हिस्सा रहा, जहां उसने करीब 3700 किलोमीटर की पैदल यात्रा पूरी की. कार्यक्रम के दौरान एक फैन तो आलोका के सामने हाथ जोड़कर बैठा नजर आया, जो लोगों के बीच चर्चा का विषय रहा.