गुरूग्राम: फ्लाईओवर बनने के विरोध में पटौदी बंद का ऐलान, यहाँ समझे पूरा मामला

गुरूग्राम | पटौदी के बीचोबीच फ्लाईओवर बनने के विरोध में पटौदी बंद करने का ऐलान किया है. मिली जानकारी मुताबिक, पटौदी में कोई भी दुकान फ्लाईओवर की वजह से नहीं खुल गई है. अब ऐसे में प्रशासन भी हरकत में आ चुका है. बता दें कि सितंबर 2019 में शुरू हुआ गुरुग्राम से पटौदी तक बना गांव पहाड़ी फ्लाईओवर का एक बड़ा हिस्सा ढह गया था. हादसे से चंद मिनट पहले दो ट्रक फ्लाईओवर से गुजरे थे.

flyover bridge pul highway

रेवाड़ी से लौट रहे ग्राम सरपंच प्रदीप यादव ने फ्लाईओवर को क्षतिग्रस्त देखा और इसकी सूचना पुलिस व प्रशासन को दी. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर फ्लाईओवर पर आवाजाही रोक दी.

2015 में फ्लाईओवर का निर्माण कार्य शुरू हुआ

दरअसल, पीडब्ल्यूडी ने पटौदी- रेवाड़ी रोड स्थित गांव पहाड़ी में वर्ष 2015 में फ्लाईओवर का निर्माण कार्य शुरू किया था. निर्माण कार्य के लिए गुरु नानक इंजीनियरिंग सर्विसेज को ठेका दिया गया था. 13.86 करोड़ रुपए के फ्लाईओवर को 2 साल में बनकर तैयार होना था लेकिन विवादों के चलते इसका निर्माण 4 साल में पूरा हो गया. फ्लाईओवर का निर्माण कार्य शुरू होते ही स्थानीय लोगों ने ठेकेदार पर घटिया सामग्री का प्रयोग करने का आरोप लगाया था. ग्रामीणों की शिकायत पर अधिकारियों ने ध्यान नहीं दिया.

यह भी पढ़े -  गुरुग्राम के राजीव चौक पर खत्म जाम का झंझट, NHAI ने फ्लाईओवर का अलाइनमेंट किया मंजूर

6 सितंबर 2019 को तत्कालीन पीडब्ल्यूडी मंत्री राव नरबीर सिंह ने फ्लाईओवर का उद्घाटन किया था. उद्घाटन के 10 दिन बाद ही फ्लाईओवर में कई जगहों पर गड्ढों की समस्या सामने आ गई. अधिकारियों ने इसकी मरम्मत कराकर इसे चालू कर दिया. किसी भी अधिकारी ने निर्माण कार्य में प्रयुक्त सामग्री की जांच करवाना जरूरी नहीं समझा.

Avatar of Pravesh Chauhan
Pravesh Chauhan
View all posts

मेरा नाम प्रवेश चौहान है. मीडिया लाइन में पिछले 4 वर्ष से काम कर रहा हूँ. मैंने पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है.