गुरुग्राम के पास स्वर्ग सा सुंदर हिल स्टेशन, छुट्टियां बिताने के लिए बेस्ट जगह

गुरुग्राम | देश भर के लगभग सभी स्कूलों में नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत हो चुकी है. काफी लंबे समय के गैप के बाद विद्यार्थी रेगुलर कक्षाओं में जाना शुरू हुए हैं. अब कुछ ही समय बाद गर्मियों के सीजन में ग्रीष्मकालीन अवकाश की भी घोषणा की जानी है. ऐसे में अगर आप अपने बच्चों के साथ कहीं घूमने जाने की सोच रहे हैं, तो आज हम आपको एक ऐसी जगह के बारे में जानकारी देंगे, जो उत्तराखंड के हिल स्टेशन को भी मात देती है.

Hill Station

यह जगह हरियाणा के गुरुग्राम से कुछ किलोमीटर की दूरी पर स्थित है. हालांकि, देश की राजधानी दिल्ली से भी इसकी दूरी ज्यादा नहीं है.

उत्तराखंड में है यह हिल स्टेशन

जिस जगह की हम बात कर रहे हैं, उस हिल स्टेशन का नाम धनौल्टी है. यह उत्तराखंड का एक प्रसिद्ध हिल स्टेशन है. इसकी खूबसूरती देखते ही बनती है. पर्यटकों का यह फेवरेट डेस्टिनेशन माना जाता है. गुरुग्राम से इसकी दूरी 246 किलोमीटर है. यदि आप उत्तराखंड जाएं, तो इस हिल स्टेशन पर जरूर घूम कर आएं. यहां आपको प्राकृतिक सुंदरता तो देखने को मिलती है. साथ ही, आप अपने परिवार के साथ शांतिपूर्ण माहौल में फुर्सत के कुछ यादगार पल भी बिता पाएंगे.

यह भी पढ़े -  गुरुग्राम के प्रमुख चौकों का होगा सौंदर्यीकरण, चंडीगढ़ जैसी दिखेगी तस्वीर

गर्मियों में घूमने के लिए बेस्ट

यहां पहाड़ियों के बीच में से घुमावदार रास्ते आपकी यात्रा को रोमांचक बना देते हैं. समुद्र तल से 2286 मीटर की ऊंचाई पर स्थित इस हिल स्टेशन पर पर्यटकों का आना- जाना लगा रहता है. जब विद्यार्थियों की स्कूलों की गर्मी की छुट्टियां होती हैं, उस समय यहां ज्यादा पर्यटक आते हैं. गर्मियों के दौरान यहां का तापमान 7 से 31 डिग्री के बीच रहता है.

Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts