हरियाणा में ऑटो चालकों व ड्राइवरों के लिए बड़ी खुशखबरी, मुख्यमंत्री ने किया यह ऐलान

गुरुग्राम | हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी रविवार को गुरुग्राम दौरे पर पहुंचे थे जहां उन्होंने ताऊ देवीलाल स्टेडियम में आयोजित राज्यस्तरीय श्रमिक जागरूकता एवं सम्मान समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की. इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि विकसित भारत के निर्माण में श्रमिक वर्ग निर्णायक भूमिका अदा कर रहा है और देश व प्रदेश की अर्थव्यवस्था की मजबूती उनकी मेहनत पर आधारित है.

AUTO

ऑटो चालकों और ड्राइवरों के लिए बड़ी घोषणा

भारतीय मजदूर संघ द्वारा ऑटो चालकों एवं ड्राइवरों के लिए श्रम कल्याण बोर्ड के गठन की मांग कर घोषणा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार संगठित श्रमिकों के सामाजिक एवं आर्थिक विकास के लिए राज्य सामाजिक सुरक्षा बोर्ड का गठन करेगी. जिसके माध्यम से ऑटो चालकों और ड्राइवरों को भी सामाजिक सुरक्षा का लाभ प्रदान किया जाएगा.

उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा सेवा सुरक्षा नियम लागू करने की घोषणा पहले की जा चुकी है जिसके तहत कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र जारी करने की प्रक्रिया वर्तमान में चल रही है. 15 जून तक इस प्रकिया को पूरा करते हुए सभी पात्र कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए जाएंगे.

यह भी पढ़े -  फरीदाबाद, गुरुग्राम और पलवल के लोगों को राहत; जेवर एयरपोर्ट कनेक्टिविटी पर नया अपडेट

श्रमिकों का ख्याल सरकार की जिम्मेदारी

CM ने कहा कि हरियाणा देश का पहला ऐसा राज्य है जिसने कोड ऑन वेजिज के प्रावधानों के तहत न्यूनतम बेसिक वेतन में 35% की रिकॉर्ड बढ़ोतरी कर श्रमिकों को बड़ी राहत पहुंचाने का काम किया है. आज न्यूनतम वेतन बढ़कर 19,425 रुपए हो चुका है. उन्होंने कहा कि श्रमिकों और उनके परिवारों के स्वास्थ्य, शिक्षा और आवास सहित हर जरूरत का ख्याल रखना सरकार की सबसे बड़ी जिम्मेदारी है. किसी भी राज्य के उत्थान में श्रमिकों की मेहनत महत्वपूर्ण भूमिका अदा करती है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.