हरियाणा में किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी, इस शहर में बनेगी नई अनाज मंडी

गुरुग्राम | हरियाणा के किसानों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है. बता दें कि राज्य सरकार ने गुरुग्राम के सोहना क्षेत्र में नई अनाज मंडी के निर्माण की योजना बनाई है. इससे यहां मंडी में लंबे समय से चल रही जगह कमी और अव्यवस्थाओं की समस्या का समाधान होगा.नई अनाज मंडी बनने से किसानों को पर्याप्त स्थान, बेहतर भंडारण व्यवस्था, साफ- सफाई, पानी व अन्य सुविधाएं एक ही स्थान पर मिल सकेगी. इससे फसल खरीद प्रक्रिया भी सही ढंग से होगी और किसानों को अपनी फसल बेचने में आसानी होगी.

Dhan Mandi

अनाज मंडी का किया निरीक्षण

हाल ही में राज्य के कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने सोहना की मौजूदा अनाज मंडी का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने किसानों व आढ़तियों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनी. यहां किसानों मंडी में जगह की कमी, फसल रखने की दिक्कत और सुविधाओं के अभाव जैसी समस्याओं से अवगत कराया. इसके बाद मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जल्द से जल्द नई मंडी के लिए उपयुक्त भूमि का चयन किया जाए.

सोहना में अनाज मंडी का निर्माण साल 1972 में हुआ था. अब यहां बढ़ती आवक के कारण जगह की कमी महसूस होने लगी है और यह किसानों की जरूरत के हिसाब से सक्षम नहीं है. इसके कारण किसानों को अपनी फसलों को खुले में रखना पड़ता है, जिससे खराब मौसम में फसल को नुकसान होने का खतरा बढ़ जाता है.

यह भी पढ़े -  दूधिया रोशनी से जगमगा उठेगा गुरुग्राम का यह इलाका, 7 करोड़ से लगेगी 5 हजार स्ट्रीट लाइटें

जल्द निर्माण कार्य शुरू

मंत्री ने कहा कि भूमि का चयन होते ही निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा. मंडी में आधुनिक सुविधाएं जैसे इलेक्ट्रोनिक तौल प्रणाली, बेहतर शेड और डिजिटल भुगतान व्यवस्था लागू की जाएगी, जिससे पारदर्शिता बढ़ेगी और किसानों को समय पर भुगतान मिल सकेगा. सरकार के इस फैसले से केवल सोहना ही नहीं, बल्कि आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के किसानों को भी फायदा होगा.

Avatar of Anita Poonia
Anita Poonia
View all posts

मेरा नाम अनीता पूनिया है. मैं पिछले 2 साल से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हूँ. वर्तमान मे Haryana E Khabar न्यूज वेबसाइट के लिए कंटेंट राइटर का काम कर रही हूँ.