गुरुग्राम में 420 एकड़ में जैव विविधता पार्क बनेगा, 80 एकड़ में झील का भी होगा कायाकल्प

गुरूग्राम | हरियाणा के गुरुग्राम जिले के दमदमा गांव में दमदमा झील में क्याकिंग एंड कनोइंग (नौकायान) खेल से जुड़े खिलाड़ियों की खेल प्रतिभा को देखने उपरान्त इस खेल से जुड़ी संस्था विकास एवं खेल प्रोत्साहन समिति, सोहना को हरियाणा राज्य CSR ट्रस्ट से 21 लाख देने की घोषणा की गई है.

Manohar Lal Khattar CM

80 एकड़ में झील का होगा निर्माण

वहीं, जिला के 3 गांवों दमदमा, खेड़ला और अभयपुर में लगभग 420 एकड़ में जैव विविधता पार्क का निर्माण होगा और लगभग 80 एकड़ में दमदमा झील का पुनः निर्माण किया जाएगा. इस परियोजना की शुरुआत मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने की.

सीएम ने कहा- यह गर्व का विषय

सीएम मनोहर लाल ने कहा है कि हम सभी के लिए यह गर्व का विषय है कि आज हमारी ग्रामीण क्षेत्र की प्रतिभाएं अपने अथक परिश्रम से देश के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी प्रदेश व देश का नाम रोशन कर रही हैं. इसलिए यह जरूरी है कि इस खेल से जुड़े खिलाड़ियों को ओर बेहतर सुविधा प्रदान की जाए.

यह भी पढ़े -  गुरुग्राम के बादशाहपुर क्षेत्र को मिलेगी नई रफ्तार, कैबिनेट मंत्री राव नरबीर ने इन विकास कार्यों का दिया तोहफा

खेल से जुडी दूरी बारीकियों को सीएम ने समझा

मुख्यमंत्री ने इस दौरान कोच जयदीप से इस खेल से जुड़ी बारीकियों को भी समझा. उनके साथ केंद्रीय राज्य मंत्री इंद्रजीत भी उपस्थित थे. क्याकिंग एंड कनोइंग एसोसिएशन हरियाणा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष ऋषि राज डांगी भी वहां मौजूद रहे.

Avatar of Pravesh Chauhan
Pravesh Chauhan
View all posts

मेरा नाम प्रवेश चौहान है. मीडिया लाइन में पिछले 4 वर्ष से काम कर रहा हूँ. मैंने पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है.