गुरुग्राम | राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से सटे गुरुग्राम इलाके के लोगों के लिए अच्छी खबर सामने आई है. बता दें कि यहां गुरुग्राम मेट्रोपॉलिटन सिटी बस लिमिटेड (GMCBL) ने सार्वजनिक परिवहन को बढ़ावा देने के लिए रूट नंबर 111 पर नई बस सेवा शुरू करने का फैसला लिया है. ये बस सेवा हीरो होंडा चौक से सेक्टर 55- 56 तक चलेगी. इससे NCR के लाखो यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा क्योंकि यह रूट शहर के महत्वपूर्ण इलाकों को आपस में जोड़ने का कार्य करेगा.
निजी वाहनों पर निर्भरता होगी कम
GMCBL द्वारा किए गए सर्वे के आधार पर पता चला कि इस रूट पर यात्रियों की संख्या अधिक है और यात्री लगभग निजी वाहनों पर ज्यादा निर्भर है इसीलिए इस रूट पर दो सिटी बस सेवा तैनात की गई है. इससे उन यात्रियों को ज्यादा लाभ मिलेगा जो हीरो होंडा चौक, सेक्टर 37, सुभाष चौक, हुडा सिटी सेंटर और सेक्टर- 55,56 मेट्रो स्टेशन के बीच सफर करते है. इसके लिए पहले यात्रियों को कई बसे बदलनी पड़ती थी या ऑटो या निजी वाहनों का सहारा लेना पड़ता था. अब नई बस सेवा व्यवस्था के चालू होने से यह समस्या काफी हद तक कम हो जाएगी.
25 रूटों पर 150 से अधिक CNG बसें चल रही है और अगले महीने GMCBL के बेड़े में ओर 100 ई बसों को जोड़ा जाएगा. सरकार इन बस सेवाओं के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों को सार्वजनिक परिवहन की ओर जागरूक कर रही है, ताकि ट्रैफिक जाम और प्रदूषण से राहत मिल सके.
18 से अधिक बस स्टॉप्स
यह रूट शहर के 18 से अधिक बस स्टॉप्स को कवर करेगा. इसमें हीरो होंडा चौक, सेक्टर- 34, इन्फो सिटी, सेक्टर- 33,34 मार्बल मार्केट, सेक्टर 48 SEZ, सेंट्रल पार्क 2, सुभाष चौक, सेक्टर 38 47 चौक (स्टेशन A और B), सेक्टर 38, बख्तावर चौक (स्टेशन A और B), सेक्टर 46, यूनिटेक साइबर पार्क, सेक्टर 45 ISKCON मंदिर, अंबेडकर चौक, आर्टेमिस अस्पताल, सेक्टर 57, जलवायु विहार, सेक्टर 52- 53 चौक, सेक्टर 55-56 चौक और सेक्टर 55-56 रैपिड मेट्रो स्टेशन शामिल है.
