न्यू गुरुग्राम के 1 दर्जन सेक्टरों के लिए आई खुशखबरी, अब पीने के लिए मिलेगा नहर का साफ पानी

गुरुग्राम | एक लंबे अर्से के बाद नए गुरुग्राम के 6 सेक्टरों में रहने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है. बता दें कि गुरुग्राम मेट्रो डिवलेपमेंट ऑथोरिटी (GMDA) ने सेक्टर- 72 में नया बूस्टिंग स्टेशन तैयार कर लिया है, जो चंदू बुढेड़ा वाटर ट्रीटमेंट प्लांट से जुड़ा होगा. जिसके बाद इन सेक्टरों के लोगों को पीने के लिए नहर के साफ पानी की सुविधा मिलेगी.

WATER 2

इन सेक्टरों के लिए राहत

नए गुरुग्राम के सेक्टर -75 से लेकर 80 तक बोरवेल से पेयजलापूर्ति की जा रही थी. इससे कई बार जलस्तर गिरने और पानी की गुणवत्ता को लेकर शिकायतें दर्ज हो रही थी, लेकिन अब GMDA द्वारा नहरी पानी प्रोजेक्ट पर तेजी से काम आगे बढ़ रहा है और अगले एक महीने में इन सेक्टरों में नहरी जलापूर्ति शुरू कर दी जाएगी.

GMDA के एक अधिकारी ने बताया कि द्वारका एक्सप्रेसवे के समीप सेक्टर- 72 बूस्टिंग स्टेशन तक चंदू बुढेड़ा वाटर ट्रीटमेंट प्लांट से पाइपलाइन बिछाने का काम तेज रफ्तार से आगे बढ़ रहा है. उन्होंने बताया कि इस पूरे प्रोजेक्ट पर 160 करोड़ रुपए की धनराशि खर्च हुई है. इस नई व्यवस्था से सेक्टर- 75 से 80 ही नहीं बल्कि सेक्टर- 58 से 74 में रहने वाले लोगों को भी राहत पहुंचेगी. गोदरेज फ्रंटियर, ईएमजी पाम हिल्स, M3M और पिरामिड प्राइड जैसी बड़ी सोसायटियों के लोगों को इसका सबसे ज्यादा लाभ मिलेगा.

यह भी पढ़े -  गुरुग्राम के प्रमुख चौकों का होगा सौंदर्यीकरण, चंडीगढ़ जैसी दिखेगी तस्वीर

लंबे समय से थी मांग

इन क्षेत्रों के लोग लंबे समय से नहरी जलापूर्ति की मांग कर रहे थे. स्थानीय निवासियों का कहना था कि बोरवेल से आने वाले पानी में टीडीएस की मात्रा बहुत ज्यादा है, जिससे पीने ही नहीं बल्कि घरेलू उपयोग में भी परेशानी होती है. अब GMDA ने इस दिशा में ठोस कदम उठाते हुए इन क्षेत्रों की पेयजल व्यवस्था को नहरी स्त्रोतों से जोड़कर बड़ी राहत प्रदान की है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.