गुरुग्राम में सीएम खट्टर की ई-रिक्शा के मुद्दे पर हुई बैठक, ऑटो चालकों के लिए काम की खबर…

गुरुग्राम । मुख्यमंत्री ने गुरुग्राम में ई-रिक्शा के मुद्दे पर अधिकारियों के साथ बैठक की. इस दौरान उन्होंने कहा कि इलेक्ट्रॉनिक एवं पर्यावरण फ्रेंडली ऑटो आम जनता तक पहुँचाना सरकार का लक्ष्य है साथ ही गुरुग्राम के प्रदूषण का स्तर कम करने के लिए हर संभव कदम उठाए जाएंगे.

haryana cm press conference

ऑटो चालकों को मिलेगा मुआवजा

ऑटो चालकों को घबराने की जरूरत नहीं है आपको ऑटो बदलने पर मुआवजा दिया जाएगा. बता दें कि मुख्यमंत्री ने कहा है कि पुराना ऑटो बदलने वाले चालक को स्क्रैप ऐजेंसी द्वारा सर्टिफिकेट के साथ 7500, भारत सरकार की योजना के तहत 35,000 व गुरूग्राम नगर निगम की ओर से 30 हजार रूपए की राशि दी जाएगी और वहीं नए रजिस्ट्रेशन की फीस माफ होगी.

पहले रजिस्ट्रेशन करवाने को वाले मिलेगा और मुनाफा

अगर आप पहले इस योजना के तहत आवेदन करते हैं तो आपको सीएम की तरफ से इनाम दिया जाएगा. जानकारी के लिए बता दें कि सीएम ने प्रक्रिया के तहत आवेदन करवाने वाले पहले ऑटो चालक को 21,000 की राशि ईनाम स्वरूप देने की घोषणा भी की है. उन्होंने कहा कि ई-ऑटो खरीदने के इच्छुक ड्राईवर की मदद के लिए आगामी 10 मार्च को कैंप का आयोजन भी किया जाएगा. इस दौरान जिन ऑटो चालकों को ऑटो बदलना है या खरीदना है. इसके लिए आप इस कैंप में बात करेंगे तो आपको फायदा मिल जाएगा. आपको ज्यादा भागदौड़ करने की जरूरत नहीं पड़ेगी.

यह भी पढ़े -  गुरुग्राम की यूनिटेक हार्मनी को मिला फाइनल कम्पलीशन सर्टिफिकेट, 400 परिवारों को राहत
Avatar of Pravesh Chauhan
Pravesh Chauhan
View all posts

मेरा नाम प्रवेश चौहान है. मीडिया लाइन में पिछले 4 वर्ष से काम कर रहा हूँ. मैंने पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है.