गुरुग्राम शहर में यात्रियों की हो जाएगी बल्ले- बल्ले, हर 2 मिनट में मिलेगा मेट्रो सेवा का लाभ

गुरुग्राम | राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से सटे गुरुग्राम शहर में मेट्रो विस्तार से जुड़ी एक अच्छी खबर सामने आई है. यहां ओल्ड गुरुग्राम मेट्रो प्रोजेक्ट ज़मीनी स्तर पर रफ्तार पकड़ चुका है. मिली जानकारी के अनुसार, गुरुग्राम मेट्रो रेल लिमिटेड (GMRL) ने इस प्रोजेक्ट के पहले चरण के लिए 84 कोच खरीदने की तैयारियां शुरू कर दी है और जल्द ही इसके लिए इंटरनेशनल स्तर का टेंडर जारी किया जाएगा.

Gurugram Metro 2

GMRL के एक अधिकारी ने बताया कि शुरुआत में हर मेट्रो ट्रेन में 3 से 6 कोच होंगे और स्पीड क्षमता 80 किलोमीटर प्रति घंटा होगी. इसके साथ ही, ओल्ड गुरुग्राम मेट्रो रूट के दूसरे चरण में 9 स्टेशनों के निर्माण को लेकर जमीन चिह्नित कर ली गई है.

पीक आवर्स में फटाफट मिलेगी सुविधा

उन्होंने बताया कि पीक आवर्स के दौरान खासतौर पर प्रत्येक 2 मिनट में मेट्रो सेवा का लाभ मिलेगा. इस प्रोजेक्ट को 3 चरणों में विभाजित कर पूरा किया जा रहा है. पहले चरण में मिलेनियम सिटी सेंटर मेट्रो स्टेशन से लेकर सेक्टर 9 तक और दूसरे चरण में सेक्टर 9 से DLF साइबर सिटी तक मेट्रो का निर्माण होगा. जबकि तीसरे चरण में सेक्टर 33 में मेट्रो डिपो तैयार किया जाएगा.

यह भी पढ़े -  गुरुग्राम के प्रमुख चौकों का होगा सौंदर्यीकरण, चंडीगढ़ जैसी दिखेगी तस्वीर

मिलेनियम सिटी सेंटर से सेक्टर 9 के बीच निर्माण कार्य युद्ध स्तर पर चल रहा है. सेक्टर 44 में पिलर निर्माण कार्य जोरों पर है और जल्द ही लोगों को जमीन के ऊपर मेट्रो पिलर दिखाई देंगे.

इन जगहों पर बनेंगे स्टेशन

ओल्ड गुरुग्राम मेट्रो रूट पर जिन जगहों पर स्टेशन बनेंगे उनमें मिलेनियम सिटी सेंटर, सेक्टर 45, साइबर पार्क, सुभाष चौक, हीरो होंडा चौक, उद्योग विहार (Phase 4, 5 व 6), बसई गांव, सेक्टर 9, पालम विहार और साइबर सिटी स्टेशन शामिल हैं. बसई गांव से सेक्टर-101 तक एक अलग लाइन बिछाई जाएगी. सेक्टर 5 से गुरुग्राम रेलवे स्टेशन को जोड़ने की योजना बनाई गई है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.