गुरुग्राम की इन कालोनियों में रहने वालों के लिए खुशखबरी, इफको चौक मेट्रो स्टेशन के दोनों ओर बनेगी सर्विस रोड

गुरुग्राम | राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से सटे गुरुग्राम शहर के लोगों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है. यहां गुरुग्राम मेट्रो डिवलेपमेंट ऑथोरिटी (GMDA) ने इफको चौक मेट्रो स्टेशन से गोल्फ कोर्स एक्सटेंशन रोड को जोड़ने वाली मुख्य सड़क के दोनों ओर सर्विस रोड के निर्माण की योजना बनाई है.

Six Lane Highway

सर्विस रोड से मिलेगी राहत

वर्तमान में इफको चौक मेट्रो स्टेशन से लेकर गोल्फ कोर्स एक्सटेंशन रोड को जोड़ने वाली यह सड़क दोनों साइड तीन-तीन लेन हैं. GMDA की योजना के मुताबिक इस सड़क मार्ग के दोनों ओर 2- 2 लेन की सर्विस रोड तैयार की जाएगी. इसके बीच में बरसाती नाला और फुटपाथ का निर्माण किया जाएगा. इससे लोगों का आवागमन सुगम बनेगा. इस योजना के तहत, एस्टीमेट तैयार करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है.

करीब बीस साल पहले बनी इस सड़क पर मौजूदा समय में ट्रैफिक दबाव बहुत ज्यादा हो चुका है. ऐसे में यहां सर्विस रोड बनाना समय के हिसाब से जरूरी हो गया है. इस रोड पर कई रिहायशी सोसायटियां और कालोनियां विकसित हो चुकी है. मिलेनियम सिटी सेंटर और इफको चौक मेट्रो स्टेशन के अलावा इस सड़क मार्ग पर आरडी सिटी मॉल पड़ता है. ऐसे में सर्विस रोड न होने से चौराहों से वाहन सीधे मुख्य सड़क पर आ जाते हैं, जिससे दुर्घटना होने का अंदेशा बना रहता है लेकिन अब सर्विस रोड बनने से लोगों को राहत पहुंचेगी.

यह भी पढ़े -  गुरुग्राम के हजारों लोगों के लिए खुशखबरी, इस सेक्टर के 220 KV सबस्टेशन का रास्ता साफ

पैदल यात्रियों को मिलेगा फायदा

इस मुख्य सड़क मार्ग पर कई जगह फुटपाथ है, लेकिन कुछ जगह पर नहीं है. इस वजह से लोगों को मुख्य सड़क पर चलना पड़ता है. इससे सड़क दुघर्टना होने का अंदेशा बना रहता है. ऐसे में सर्विस रोड पर फुटपाथ बनने से पैदल यात्रियों को राहत पहुंचेगी.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.