साइबर चपेट में आई Haldiram, हैक कर 7 लाख रुपये मांगी फिरौती

नोएडा | देश की लोकप्रिय फूड एवं पैकेजिंग कंपनी हल्दीराम (Haldiram) पर साइबर हमले (Cyber Attack) का मामला दर्ज हुआ है. इस मामले में कंपनी की ओर से नोएडा स्थित थाना सेक्टर-58 में शिकायत दर्ज़ करवा दी गई है. साइबर हमलावरों ने कंपनी के कई शाखाओं से डेटा डिलीट कर दिया है और इस कारण कंपनी को बहुत अधिक हानि का सामना करना पड़ रहा है और डेटा वापस करने के लिए साइबर अपराधियों ने 7 लाख रुपये की फिरौती की मांग जाहिर की है.

Cyber Crime

पुलिस कमिश्नर आलोक सिंह जी के मीडिया प्रभारी अभिनेंद्र सिंह ने संवाददाताओं को जानकारी दी कि फूड एवं पैकेजिंग कंपनी हल्दीराम का नोएडा के सेक्टर 62 के सी- ब्लॉक में कॉरपोरेट ऑफिस है. यहां से कंपनी का आईटी विभाग संचालित होता है. हल्दीराम कंपनी के डीजी एम आईटी अजीज खान जी ने पुलिस को सूचित किया कि 12 और 13 जुलाई की रात में कंपनी पर वायरस अटैक किया गया था. यह अटैक कंपनी के सेक्टर 62 स्थित कॉरपोरेट ऑफिस के सिस्टम सर्वर पर हुआ था. इस अटैक के कारण कंपनी के मार्केटिंग बिजनेस से लेकर अन्य विभाग के डेटा गायब हो गया है और कई विभागों का डेटा हैकर्स द्वारा डिलीट भी कर दिया गया.

फूड एंड पैकेजिंग कंपनी हल्दीराम (HaldiRam) की वेबसाइट पर एक बहुत बड़ा साइबर अटैक (Cyber Attack) हुआ है. जहां डेटा को वापस करने के लिए साइबर हमले के अपराधियों ने 7 लाख रुपये की रकम की मांग रखी है. शिकायत के मुताबिक, कंपनी की कई महत्वपूर्ण फाइलें भी गायब हो गई. जब इसकी जानकारी कंपनी के बड़े अधिकारियों को हुई तो पहले इंटरनल जांच की गई. इसके बाद कंपनी अधिकारियों और साइबर अटैक करने वाले अपराधियों के बीच बातचीत हुई, तो साइबर अपराधियों ने कंपनी से 7 लाख रुपए की मांग की जाहिर की है.

जानकारी के मुताबिक, कोविड-19 महामारी काल में जुलाई माह के भीतर दुनिया भर की कई कंपनियों पर वायरस हमला हुआ था. इसी बीच देश की बड़ी फूड एंड पैकेजिंग कंपनी हल्दीराम भी इसका शिकार हो गई. साइबर जगत के जानकारों के अनुसार, दुनिया भर में फैले एक गिरोह ने इन सभी कंपनियों पर वायरस अटैक किया था. इस मामले में कंपनी के डी जी एम आई टी अजीज खान जी की शिकायत दर्ज करने के बाद पुलिस गंभीरता पूर्वक इस मामले की जांच कर रही है.

Avatar of Vanshika
Vanshika
View all posts