खुशखबरी: गुरुग्राम की इस कॉलोनी के फिरेंगे दिन, 4 करोड़ से चमकेगी 50 से ज्यादा सड़कें

गुरुग्राम | राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से सटे गुरुग्राम शहर से एक अच्छी खबर है. यहां साउथ सिटी- 1 की आबादी के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है. नगर निगम ने इस क्षेत्र की जर्जर हालत में पहुंच चुकी सड़कों की सुध लेते हुए नए सिरे से इनके निर्माण की योजना बनाई है. बता दें मुख्य और अंदरूनी 50 से ज्यादा यह सड़कें लंबे समय से खस्ताहाल स्थिति में बनी हुई है. यहां सड़क कम और गढ्ढे ज्यादा दिखाई दे रहे हैं जिससे लोगों के लिए सफर करना असुरक्षित हो चुका है. आए दिन यहां सड़क दुघर्टना होने की संभावना बनी रहती है.

Sadak Road 3

अब नगर निगम द्वारा इन सड़कों के निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू की जाएगी, जिसके बाद लोगों के लिए सफर करना सुरक्षित व आरामदायक हो जाएगा. इन सड़क मार्गों के चकाचक होने से स्थानीय लोगों को धूल-मिट्टी से राहत मिलेगी.

4 करोड़ रुपए होंगे खर्च

साउथ सिटी- 1 के नगर निगम के अधीन आने के बाद यह पहला बड़ा मौका हैं जब निगम की ओर से इन सड़कों के निर्माण के लिए इतने बड़े स्तर पर कोई विस्तृत योजना बनाई गई हैं. इन सड़कों के नवनिर्माण पर 4 हजार करोड़ रुपए की धनराशि खर्च होगी.

शहर की साउथ सिटी- 1 की बात करें तो यहां लगभग 2 हजार से ज्यादा परिवार निवास करते हैं. पॉश कॉलोनी होने के बावजूद भी यहां के लोग लंबे समय से टूटी सड़कों का दंश झेल रहे हैं. वाहन चलाते समय ही नहीं यहां पैदल चलते समय भी सुरक्षित महसूस नहीं हो रहा है. सड़कों पर बड़े- बड़े गड्ढे बन चुके हैं और बारिश के दिनों में जलभराव के चलते स्थिति और भी ज्यादा खतरनाक हो जाती है.

यह भी पढ़े -  4 महीने बाद खत्म हुआ इंतजार, गुरुग्रामवासियों के लिए शुरू हुई मल्टीलेवल पार्किंग

स्थानीय लोगों ने जताई खुशी

पहले इस कॉलोनी की देखरेख का जिम्मा बिल्डर के पास था लेकिन अब इसे नगर निगम ने अपने अधीन ले लिया है जिसके बाद लोगों को अच्छी सड़कों की उम्मीद जग उठी है. स्थानीय लोगों ने कहा कि देर- सवेर ही सही, पर राहत भरी खबर सामने आई है. अब उम्मीद करते हैं कि नगर निगम बिना समय गंवाए इन सड़कों के निर्माण की प्रक्रिया शुरू कर दे ताकि लोगों को जल्द राहत मिल सके.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.