खुशखबरी: गुरुग्राम के पटौदी से चंडीगढ़ के लिए शुरू हुई नई बस सेवा, फटाफट देखें टाइमिंग व स्टॉपेज

गुरुग्राम | हरियाणा परिवहन विभाग द्वारा यात्रियों को बेहतर यातायात सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से निरंतर नए प्रयास किए जा रहे हैं. साथ लगते राज्यों के प्रमुख धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों के लिए सीधी बस सेवा शुरू कर यात्रियों के सफर को आरामदायक बनाया जा रहा है. इसके अलावा आपसी जिलों के बीच लंबी दूरी की बस सेवा शुरू कर यात्रियों को नई सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है.

Haryana Roadways Bus 3

पटौदी- चंडीगढ़ रूट पर शुरू हुई नई बस सेवा

गुरुग्राम के पटौदी से चंडीगढ़ के लिए नई बस सेवा शुरू कर रोडवेज विभाग ने यात्रियों को बड़ी सुविधा प्रदान की है. झज्जर डिपो की यह बस रोजाना दोपहर 3 बजे पटौदी से रवाना होकर वाया झज्जर, रोहतक, पानीपत, करनाल, कुरुक्षेत्र और अंबाला होते हुए रात साढ़े 11 बजे चंडीगढ़ पहुंचेगी. इसी तरह वापसी में अगले दिन सुबह सवा 6 बजे चंडीगढ़ से रवाना होकर दोपहर साढ़े 12 बजे झज्जर आगमन करेगी.

यह बस वापसी में पटौदी नहीं आएगी. इस नई बस सेवा के शुरू होने पर पटौदी क्षेत्र के लोगों ने खुशी जाहिर करते हुए रोडवेज विभाग का आभार व्यक्त किया.

यह भी पढ़े -  गुरुग्राम में आज से शुरू होगा फ्लाईओवर निर्माण कार्य, जयपुर- दिल्ली के लिए नए रूट का करना होगा इस्तेमाल

यात्रियों को मिलेगी राहत

पटौदी क्षेत्र के स्थानीय लोगों ने बताया कि रात 08.20 बजे रेवाड़ी से पटौदी होकर चंडीगढ़ जाने वाली बस में भीड़ का बोलबाला रहता है. ऐसे में नई बस सेवा शुरू होने पर लोगों को बड़े स्तर पर राहत पहुंचेगी. लोगों का कहना है कि रेवाड़ी डिपो की रात्रिकालीन चंडीगढ़ बस भी पटौदी नहीं आती है और यह बस भी पटौदी नहीं आएगी, जिससे यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ेगी.

ऐसे में इन बसों को वापसी में पटौदी बस स्टैंड होकर संचालित किया जाएं. इसके साथ ही, लोगों ने सुबह 3 से 4 बजे के बीच भी चंडीगढ़ के लिए बस सेवा शुरू करने की मांग उठाई है ताकि समय रहते यात्री अपने कार्यालयों एवं अन्य कार्य स्थलों तक पहुंच सकें.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.