दिल्ली- मुंबई एक्सप्रेस वे और जेवर एयरपोर्ट से जुड़ेगा DND-फरीदाबाद-KMP-एक्सप्रेस वे, यहां देखें रूट मैप

गुरुग्राम | राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और NCR के शहरों को जाम मुक्त बनाने की दिशा में आउटर रिंग रोड़ और एक्सप्रेस वे की आपस में कनेक्टिविटी करने के लिए NHAI तेजी से आगे बढ़ रहा है. DND- Faridabad एक्सप्रेस वे का निर्माण कार्य शुरू हो चुका है और नेशनल हाईवे ऑथोरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) ने इसे NH-148 NA का नाम दिया है.

Highway

59 km लंबा यह एक्सप्रेसवे पूरी तरह एक्सेस कंट्रोल्ड रहेगा यानि इस पर पैदल, बाइक, ट्रैक्टर, बैलगाड़ी जैसे वाहनों को चलने की इजाजत नहीं होगी. DND- फरीदाबाद एक्सप्रेस वे दिल्‍ली के महारानी बाग से फरीदाबाद होते हुए हरियाणा के नूंह जिले से जोड़ेगा और सोहना के पास यह दिल्‍ली- मुंबई एक्‍सप्रेसवे से कनेक्ट होगा.

एक्‍सप्रेस वे पर फरीदाबाद बाईपास से एक लिंक रोड़ जेवर एयरपोर्ट तक जाएगा यानि दिल्ली एनसीआर क्षेत्र के लोगों को जेवर एयरपोर्ट तक जाने के लिए सीधी कनेक्टिविटी मिलेगी. दिसंबर 2023 तक DND- फरीदाबाद एक्सप्रेसवे का निर्माण कार्य पूरा होने की उम्मीद जताई गई है.

DND- Faridabad- KMP एक्सप्रेस वे प्रोजेक्ट की पूरी डिटेल

  • DND- फरीदाबाद- KMP एक्सप्रेस वे को शुरूआत में एकदम अलग बनाने की योजना थी लेकिन बाद में इसे दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे का हिस्सा बनाया गया और इस पूरे प्रोजेक्ट पर NHAI की देखरेख में काम हो रहा है.
  • यह एक्सप्रेस वे दिल्‍ली के महारानी बाग में रिंग रोड़ और DND फ्लाईवे के जंक्शन से शुरू होगा. कालिंदी कुंज के पास नोएडा से आने वाले ट्रैफिक के‍ लिए एंट्री रैंप बनेंगा. मीठापुर चौक वाले MCD टोल के पास एग्जिट होगा.
  • इस एक्सप्रेस वे का 12 km हिस्सा दिल्ली में जबकि बाकी हरियाणा में बनेगा. हरियाणा में पूरा एक्सप्रेसवे पहले से मौजूद फरीदाबाद बाईपास से होकर जाएगा और DPS बल्लभगढ़ के पास दिल्‍ली-आगरा (NH-2) के साथ इंटरचेंज भी होगा.
  • DND से 56 km बाद नूंह के किरंज में टोल प्‍लाजा बनाया जाएगा. खलीलपुर के पास से KMP एक्सप्रेसवे के लिए ट्रम्‍पेट इंटरचेंज बनेगा.
  • दिल्ली में एक्सप्रेस वे का शुरुआती 7 km हिस्सा एलिवेटेड रहेगा. ओखला विहार और कालिंदी कुंज के पास यह एलिवेटेड मेट्रो लाइन के ऊपर से होकर गुजरेगा. ऐसी खूबियों वाला यह देश का पहला एक्सप्रेसवे बनने जा रहा है.
यह भी पढ़े -  फरीदाबाद- सोहना के बीच सफर करने वालों की हुई बल्ले- बल्ले, जल्द मिलेगा नई फोरलेन सड़क का तोहफा

लोगों के सामने होंगे दो ऑप्शन

खलीलपुर में KMP इंटरचेंज तक पहुंचने पर दिल्‍ली, नोएडा और फरीदाबाद से आने वाले लोगों के सामने दो ऑप्शन होंगे.

1. दिल्‍ली-मुंबई एक्‍सप्रेसवे: दक्षिण की तरफ मुड़कर दौसा और मुंबई की तरफ जा सकते हैं जबकि उत्तर की तरफ जाने पर गुरुग्राम और सोहना जा सकतें हैं.

2. KMP एक्‍सप्रेसवे: पूर्व की तरफ मुड़कर पलवल और पश्चिम की तरफ टर्न लेकर मानेसर जा सकते हैं.

एक्सप्रेसवे से जेवर एयरपोर्ट तक बनेगा लिंक रोड़

NHAI के एक अधिकारी ने बताया कि DND- फरीदाबाद- KMP एक्सप्रेस वे को नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से जोड़ने के लिए जेवर से फरीदाबाद बाईपास तक लिंक रोड़ का निर्माण किया जाएगा. इस प्रोजेक्ट के पूरा होने पर दिल्ली तथा गुरुग्राम के लोगों के लिए फरीदाबाद और जेवर एयरपोर्ट तक पहुंचना बेहद आसान हो जाएगा.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.