गुरुग्राम में सस्ती दरों पर घर खरीदने का सपना होगा पूरा, इन गांवों की जमीन पर विकसित होंगे नए सेक्टर

गुरुग्राम | राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से सटे गुरुग्राम में किफायती दरों पर घर का सपना पूरा करने की योजना बना रहे लोगों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है. बता दें कि सूबे की नायब सैनी सरकार ने शहरों के ढांचागत विकास की योजना को लेकर प्रदेश के कई प्रमुख शहरों में नए सेक्टर विकसित करने की तैयारियां शुरू कर दी है. गुरुग्राम को इस योजना में प्राथमिकता देते हुए पहले चरण में 13 शहर शामिल किए गए हैं जहां भूमि खरीद प्रक्रिया को पूरी तरह से ऑनलाइन किया गया है.

City Shahar Town

उद्योग मंत्री राव नरबीर सिंह ने बताया कि कि योजना के पहले चरण की प्रक्रिया आरंभ कर दी गई है और इसके लिए ई-भूमि पोर्टल पर ही जमीन खरीद होगी. गुरुग्राम के 35 गांवों की जमीन खरीदने की तैयारी पूरी हो चुकी है. जमीन मालिकों को सरकार द्वारा तैयार किए रोडमैप को देखकर पोर्टल पर आवेदन करना होगा.

HSVP ने पेश किया नक्शा

हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (HSVP) की ओर से नक्शा जारी किया गया है जिसमें जमीन के मालिक देख सकेंगे कि उनकी जमीन अधिसूचित इलाके में आती है या नहीं. उन्होंने कहा कि गुरुग्राम को नये सेक्टर के तहत ग्रेटर नोएडा से भी बेहतर तरीके से विकसित करने की योजना बनाई गई है. इन सेक्टरों में व्यावसायिक गतिविधियों, स्वास्थ्य सेवा तथा अन्य सार्वजनिक सुविधाओं के लिए जगह तय होगी.

यह भी पढ़े -  गुरुग्राम के प्रमुख चौकों का होगा सौंदर्यीकरण, चंडीगढ़ जैसी दिखेगी तस्वीर

इन गांवों की जमीन पर विकसित होंगे नए सेक्टर

गुरुग्राम जिले के जिन गांवों की जमीन पर नए सेक्टर विकसित होंगे उनमें खेडकी दौला, कादीपुर, सीही, हरसरू, बसई, गाडौली, गाड़ौली कला, गाड़ौली खुर्द, बेहरामपुर, उल्लावास, कादरपुर, बादशाहपुर, टीकली, पलड़ा, खरकी, नौरंगपुर, मैदावास, सिकदरपुर बढ़ा, लखनौला, हयातपुर, नवादा, फतेहपुर, वजीरपुर, कांकरौला, मेवका, धनकोट, खेडकी, दौलताबाद, धनवापुर, टीकमपुर, मोहम्मदपुर हेड़ी, बाबूपुर, खुशकपुर और दोरका शामिल हैं.

Avatar of Anita Poonia
Anita Poonia
View all posts

मेरा नाम अनीता पूनिया है. मैं पिछले 2 साल से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हूँ. वर्तमान मे Haryana E Khabar न्यूज वेबसाइट के लिए कंटेंट राइटर का काम कर रही हूँ.