हरियाणा में किसानों को बागवानी खेती के लिए मिलेगी मुफ्त ट्रेनिंग, धनिया और मेथी के बीज पर मिलेगी सब्सिडी

गुरुग्राम | हरियाणा सरकार की प्रोत्साहन नीति की बदौलत आज सूबे के किसान परम्परागत खेती का मोह त्याग कर ऑर्गेनिक और बागवानी खेती को बढ़ावा दे रहे हैं. इसी कड़ी में उन्नत खेती को प्रोत्साहित करने के लिए सरकार ने दो नई योजनाओं का ऐलान किया है. एक तरफ उद्यान विभाग (हॉर्टिकल्चर डिपार्टमेंट) ने मेथी और धनिया के उन्नत बीजों की मिनिकिट पर 60% सब्सिडी देने की घोषणा की है, तो वहीं दूसरी तरफ गुरुग्राम में फल, सब्जी और फूलों की उन्नत तकनीक पर मुफ्त में ट्रेनिंग प्रोग्राम कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा.

CM Nayab Singh Saini Kisan

प्रदेश के किसानों को इन दोनों योजनाओं का लाभ ‘पहले आओ- पहले पाओ’ के आधार पर मिलेगा और इसके लिए उन्हें जल्द से जल्द रजिस्ट्रेशन करवाना होगा.

बागवानी प्रशिक्षण का मिलेगा लाभ

बागवानी प्रशिक्षण केंद्र, गुरुग्राम में किसानों को आधुनिक खेती की उन्नत तकनीकों से रूबरू कराने के लिए इसी महीने 27 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक पांच दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा. इस प्रशिक्षण का विषय- फल, सब्जी और फूलों की खेती में उन्नत तकनीक होगी, जिसमें सिर्फ 20 किसानों को ही प्रशिक्षण का अवसर मिलेगा.

बागवानी योजना के तहत इस प्रशिक्षण शिविर में शामिल होने के इच्छुक किसान 24 अक्टूबर की शाम 4 बजे तक उद्यान विभाग की वेबसाइट kaushal.hortharyana.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. आवेदनकर्ता किसान हरियाणा का स्थाई निवासी होना चाहिए. वहीं, सबसे पहले रजिस्ट्रेशन करवाने वाले किसानों को ही प्राथमिकता दी जाएगी.

प्रशिक्षण शिविर का पता

इस योजना के तहत चयनित हुए किसानों की सूची 24 अक्टूबर की शाम 5 बजे तक वेबसाइट पर अपलोड कर दी जाएगी. इस संबंध में विस्तृत जानकारी हासिल करने के लिए जिला बागवानी सलाहकार श्री सचिन यादव से (मोबाइल नंबर 9996435711) पर संपर्क किया जा सकता है. उद्यान प्रशिक्षण केंद्र का गुरुग्राम में पता राजीव चौक पर PWD रेस्ट हाउस के सामने, जस्टिस टॉवर के समीप रहेगा.

यह भी पढ़े -  गुरुग्राम के प्रमुख चौकों का होगा सौंदर्यीकरण, चंडीगढ़ जैसी दिखेगी तस्वीर

मेथी और धनिया के बीजों पर 60% सब्सिडी

फसल (किस्म)- बीज की मात्रा – कुल कीमत (रु.) – किसान का हिस्सा (रु.) अनुदान (रु.)

मेथी (AHB-KASOO-57)- 2.5 किग्रा 280 रुपए 140 रुपए 140 रुपए

धनिया (SSD-32, CS-6)- 1.5 किग्रा 283.50 141.75 141.75

योजना की प्रमुख बिंदु

  • बीज मिनिकिट की कीमत पर 60% सब्सिडी का लाभ मिलेगा और प्रत्येक किसान को अधिकतम एक मिनिकिट ही दी जाएगी, जो 2 कनाल क्षेत्र की बुवाई के लिए पर्याप्त है.
  • सब्सिडी का लाभ उठाने के लिए किसान विभागीय पोर्टल hortharyana.gov.in पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं.
  • इस संबंध में विस्तृत जानकारी हासिल करने के लिए जिला उद्यान अधिकारी और टोल फ्री नंबर 1800-180-2021 पर संपर्क कर सकते हैं.
Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.