गुरुग्राम के सेक्टर 102 में पिता ने लगवाए बेटे से पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे, देश विरोधी नारों से लोग भड़के

गुरुग्राम । साइबर सिटी के सेक्टर 102 की सोसाइटी से एक वीडियो वायरल हुआ है. जिसमें देश विरोधी नारे लगाए गए है. आनन-फानन में सोसाइटी की आरडब्ल्यूए ने आरोपी के फ्लैट में जाकर आरोपी परिवार के सामने कड़ा एतराज जताया. वहीं उन्होंने इस मामले की धनकोट पुलिस चौकी में शिकायत देकर मामला दर्ज करने की गुहार भी की.

Faridabad Police in Hotel

पिता ने लगवाए बेटे से पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे

बता दे कि सेक्टर 102 की पॉश सोसाइटी इंपीरियल गार्डन के फ्लैट में अनवर सईद फैजुल्लाह हाशमी अपने परिवार के साथ रहते हैं. बता दें कि इनकी पत्नी जेएनयू में प्रोफेसर है. आरोप है कि उन्होंने अपने छोटे बेटे से पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगवाए. बता दें कि यह नारे फ्लैट की बालकनी से लगवाए जा रहे थे. तभी किसी ने इसका वीडियो रिकॉर्ड कर लिया और वायरल कर दिया. जब तमाम सोसाइटी के लोग आरोपी परिवार के पास शिकायत लेकर पहुंचे,  तो आरोपी की पत्नी ने अपने पति के डिप्रेशन की बात कह कर अपनी गलती को स्वीकार कर लिया और माफी मांगी.

यह भी पढ़े -  गुरुग्राम के प्रमुख चौकों का होगा सौंदर्यीकरण, चंडीगढ़ जैसी दिखेगी तस्वीर

सोसाइटी में देश विरोधी नारे लगाए जाने के कारण गुरुग्राम पुलिस ने इस मामले में शिकायत तो ले ली, परंतु यह मामला बच्चे से जुड़ा होने के कारण वह पूरे मामले में फूक फूंक कर कदम रख रही है. अब पुलिस इस मामले में क्या कार्रवाई करने वाली है यह देखने वाली बात होंगी. फिलहाल पुलिस ने अभी तक इस मामले में किसी तरह का केस दर्ज नहीं किया है. सोसायटी के निवासी भी पुलिस द्वारा इस मामले में कार्यवाही का इंतजार कर रही है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.