गुरुग्राम | मिलेनियम सिटी गुरुग्राम में बढ़ते ट्रैफिक दबाव और पार्किंग की समस्या से जूझ रहे लोगों के लिए एक राहत भरी खबर सामने आई है. बता दें कि यहां सोहना चौक पर पहली मल्टीलेवल पार्किंग का शुभारंभ कर दिया गया है. आधुनिक सुविधाओं से लैस इस पार्किंग में शुरुआती 15 दिनों के लिए वाहन चालकों को पार्किंग सुविधा बिल्कुल मुफ्त दी जाएगी. इसके बाद, पार्किंग शुल्क तय कर दिया जाएगा.

ट्रैफिक जाम से राहत
नगर निगम अधिकारियों के अनुसार, शहर में व्यस्त बाजारों में पार्किंग की भारी समस्या बनी रहती है. लोग सड़कों पर वाहन खड़ा करते है, जिससे जाम की समस्या बनी रहती है. इस आधुनिक पार्किंग व्यवस्था से शहर में ट्रैफिक जाम और सड़क किनारे अवैध पार्किंग की समस्या को काफी हद तक कम करने में मदद मिलेगी. खासकर भीड़भाड़ वाले इलाकों में इसका सीधा असर देखने को मिलेगा.
इस मल्टीलेवल पार्किंग में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए है. इसमें CCTV कैमरा, सुव्यवस्थित पार्किंग स्लॉट और डिजिटल सिस्टम, इमरजेंसी उपकरण जैसी सभी सुविधाएं उपलब्ध है. इसके साथ वाहनों के प्रवेश और निकासी के लिए पार्किंग को व्यवस्थित ढंग से डिजाइन किया गया है.
जल्द निर्धारित होगा शुल्क
नगर निगम अधिकारियों के अनुसार पार्किंग शुल्क तय करने के लिए प्राइवेट एजेंसी के चयन की प्रक्रिया फिलहाल जारी है. एजेंसी के फाइनल होते ही शुल्क निर्धारित कर दिया जाएगा. उम्मीद है कि शुल्क दरें आम लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए निर्धारित की जाएंगी, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग इस सुविधा का उपयोग कर सके.