गुरुग्राम में आज से शुरू होगा फ्लाईओवर निर्माण कार्य, जयपुर- दिल्ली के लिए नए रूट का करना होगा इस्तेमाल

गुरुग्राम| राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से सटे गुरुग्राम के मानेसर से आमजन के लिए एक जरूरी खबर सामने आई है. बता दें कि यहां नेशनल हाईवे ऑथोरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) की ओर से 14 मई यानि आज रात से मानेसर बस स्टैंड पर फ्लाईओवर का निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा.

Flyover Bridge 1

मानेसर बस स्टैंड पर बनेगा फ्लाईओवर

ट्रैफिक पुलिस ने बताया कि आज वीरवार की रात 11 बजे से मानेसर बस स्टैंड पर फ्लाईओवर निर्माण कार्य को हरी झंडी दिखा दी जाएगी. कई महीनों तक चलने वाले इस निर्माण कार्य को देखते हुए ट्रैफिक को आगामी आदेशों तक डायवर्ट करने का फैसला लिया गया है. इस दौरान पंचगांव चौक से IMT मानेसर जाने वाले सड़क मार्ग पर भारी वाहनों के चलते ट्रैफिक दबाव रहने की पूरी संभावना जताई गई है.

वैकल्पिक रूट्स का करें इस्तेमाल

ट्रैफिक पुलिस का कहना है कि फ्लाईओवर निर्माण कार्य के चलते ट्रैफिक डायवर्ट किया गया है. जयपुर से दिल्ली जाने वाले भारी वाहनों को पंचगांव हाइवे से बाएं कुंडली- मानेसर- पलवल (KMP एक्सप्रेसवे) होते हुए पटौदी रोड उतरकर टीसीआई फ्लाईओवर पटौदी रोड से सेक्टर-8 होते हुए IMT मानेसर में एंट्री करनी होगी.

यह भी पढ़े -  3 मई को हुई नीट परीक्षा रद्द, पेपर छपने से पहले ही पहुँचे नकल गैंग के पास

जयपुर से दिल्ली आने वाले वाहनों को मानेसर भीष्म मंदिर के सामने बनी सर्विस रोड़ का इस्तेमाल कर अपने गंतव्य स्थान तक पहुंचना होगा. ट्रैफिक पुलिस ने बताया कि अतिरिक्त ट्रैफिक दबाव से बचने और लोगों को जाम से बचाने के लिए अतिरिक्त ट्रैफिक पुलिसकर्मियों की तैनाती की जाएगी. इसके साथ ही आमजन से आग्रह किया गया है कि वे सुझाएं गए वैकल्पिक रूट्स का इस्तेमाल करें और अपनी यात्रा को सुगम बनाएं.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.