गुरुग्राम में जल कनेक्शन के लिए दफ्तरों के चक्कर लगाने से मिलेगा छुटकारा, ऑनलाइन हुई पूरी प्रक्रिया

गुरुग्राम | मिलेनियम सिटी गुरुग्राम के लोगों के लिए एक राहत भरी खबर सामने आई है. बता दें कि गुरुग्राम नगर निगम (MCG) ने पानी के नए कनेक्शन की प्रक्रिया को पूरी तरह ऑनलाइन कर दिया है. अब लोगों को जल कनेक्शन के लिए नगर निगम कार्यालयों के बार – बार चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे, वे घर बैठे ही आवेदन की पूरी प्रक्रिया कर सकते है.

WATER 2

ऑनलाइन होगा कार्य

नगर निगम अधिकारियों के अनुसार डिजिटल व्यवस्था लागू होने से लोगों का समय और पैसा दोनों की बचत होगी. साथ ही, कार्य में पारदर्शिता आएगी. अब गुरुग्राम शहर के लोग प्रॉपर्टी आईडी के माध्यम से घर बैठे आसानी से आवेदन कर सकेंगे. पहले आवेदन से लेकर दस्तावेजों की जांच और शुल्क जमा कराने तक के लिए कई बार कार्यालय जाना पड़ता था. नई व्यवस्था के तहत सभी कार्य ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से किए जाएंगे.

गुरुग्राम अब हरियाणा का पहला ऐसा राज्य बन गया है, जिसने पानी और सीवर सेवाओं के लिए पूरी तरह से आसान डिजिटल मॉड्यूल पेश किया है. अब लोगों को बड़े आसान और जल्दी पानी- सीवर के कनेक्शन मिल जाएंगे. इससे 20 लाख से अधिक लोगों को इसका सीधा फायदा होने वाला है.

यह भी पढ़े -  रेवाड़ी रूट पर ट्रेनों की टाइमिंग व ठहराव में हुआ बदलाव, फटाफट चेक करें नई समय-सारणी

आवेदन प्रक्रिया

किसी भी व्यक्ति को आवेदन के लिए नगर निगम की आधिकारिक वेबसाइट पर लॉगिन कर जल कनेक्शन के विकल्प का चयन करना होगा. इसके बाद आवश्यक दस्तावेज अपलोड किए जाएंगे और ऑनलाइन शुल्क जमा किया जाएगा. इसमें खास यह है कि अब आवेदक अपने आवेदन की स्थिति भी पोर्टल पर ट्रैक कर सकेगा.

जरूरी दस्तावेज

  • पहचान पत्र
  • संपत्ति से संबंधित दस्तावेज
  • स्वामित्व प्रमाण पत्र
  • मोबाइल नंबर एवं ईमेल आईडी
Avatar of Anita Poonia
Anita Poonia
View all posts

मेरा नाम अनीता पूनिया है. मैं पिछले 2 साल से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हूँ. वर्तमान मे Haryana E Khabar न्यूज वेबसाइट के लिए कंटेंट राइटर का काम कर रही हूँ.