गुरुग्राम में टैक्सी ड्राइवर को विदेशी महिला ने मारा चाकू, पुलिस ने हिरासत में लिया

गुरुग्राम । गुरुग्राम से खबर आ रही है कि एक टैक्सी ड्राइवर को महिला ने चाकू से हमला किया है. हमला करने के बाद जैसे ही वह महिला भागने लगी उसे तुरंत पुलिस ने हिरासत में ले लिया है.पुलिस ने महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है.पूछताछ के बाद ही घटना का विस्तार से जानकारी मिल सकती है.

Police

बताया जा रहा है कि महिला इजिप्ट की नागरिक है. वह किसी काम के लिए जा रही थी.उसने टैक्सी बुक की तो किसी बात की वजह से महिला ने टैक्सी ड्राइवर पर चाकू से हमला कर दिया फिलहाल महिला को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है और मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है.अभी इस कारण का पता नहीं चल पा रहा है कि महिला ने किस वजह से टैक्सी ड्राइवर पर चाकू से हमला किया है. पुलिस तफ्तीश के बाद ही इस बात का खुलासा हो सकता है.

यह भी पढ़े -  गुरुग्राम मेट्रो परियोजना में पर्यावरण को प्राथमिकता, बसई में पक्षियों की आवाजाही पर सर्वे शुरू

पुलिस इस बात का भी पता लगाने में जुटी हुई है कि महिला के पास चाकू मौके पर कैसे आया. क्या महिला की पहले से ही चाकू मारने की प्लानिंग थी या इसका कुछ और इरादा था. इस एंगल से भी पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Avatar of Pravesh Chauhan
Pravesh Chauhan
View all posts

मेरा नाम प्रवेश चौहान है. मीडिया लाइन में पिछले 4 वर्ष से काम कर रहा हूँ. मैंने पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है.