गुरुग्राम के सोहना शहर की खूबसूरती में लगेंगे चार-चांद, आधुनिक सुविधाओं से लैस स्मार्ट बनेगी 4 सड़कें

गुरुग्राम | राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से सटे गुरुग्राम से एक अच्छी खबर सामने आई है. यहां सोहना क्षेत्र की 4 सड़कों को स्मार्ट सड़क के रूप में विकसित किया जाएगा. इन चारों सड़कों की न केवल चौड़ाई बढ़ाई जाएगी, बल्कि सौंदर्यीकरण और आधुनिक सुविधाओं से लैस किया जाएगा. इस प्रोजेक्ट पर करीब 25 करोड़ रुपए खर्च होंगे. नगर परिषद सोहना की इस योजना को मंजूरी मिल चुकी हैं. जल्द ही, धरातल पर काम शुरू किया जाएगा.

City Shahar Town

इन सड़कों की बदलेगी तस्वीर

पहले चरण में जिन सड़क मार्गों को स्मार्ट सड़क के रूप में विकसित किया जाएगा, उनमें बालूदा मार्ग पर गुरुग्राम रोड से गोकुलम सोसायटी तक करीब 1.5 किलोमीटर लंबी सड़क शामिल हैं. इसके सौंदर्यीकरण और चौड़ाई बढ़ाने पर 8 करोड़ रुपए की धनराशि खर्च होगी. इसके बाद, दमदमा मार्ग पर गुरुग्राम रोड से दौला मोड़ तक बनने वाली सड़क पर ढाई करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे.

चुंगी नंबर- 1 से शहीद भगत सिंह फव्वारा चौक तक तथा फव्वारा चौक से महाराजा अग्रसेन चौक तक की सड़क को स्मार्ट सड़क बनाया जाएगा. इनपर साढ़े 4 करोड़ रुपए खर्च होंगे. इन सड़कों की चौड़ाई बढ़ाने और नया लुक देने के साथ- साथ सड़क किनारे स्ट्रीट लाइटें, बरसाती जल निकासी व्यवस्था, अंडरग्राउंड केबल और साईकिल ट्रैक जैसी सुविधाएं भी जोड़ी जाएगी. इससे शहर की खूबसूरती में चार- चांद लगेंगे और ट्रैफिक संचालन भी सुगम हो जाएगा.

यह भी पढ़े -  गुरुग्राम के बादशाहपुर क्षेत्र को मिलेगी नई रफ्तार, कैबिनेट मंत्री राव नरबीर ने इन विकास कार्यों का दिया तोहफा

दमदमा झील पहुंचना होगा आसान

दमदमा झील तक जाने वाली सड़क के स्मार्ट बनने से दिल्ली और एनसीआर क्षेत्र से दमदमा झील तक आवागमन बेहद आसान हो जाएगा. लोगों को ट्रैफिक जाम से निजात मिलेगी और साथ ही हरियाली और आधुनिक सुविधाओं से लैस सड़क मार्ग पर सफर करने का अनुभव मिलेगा. बता दें कि दमदमा झील को भी चंडीगढ़ की सुखना लेक की तर्ज पर बोटिंग और एडवेंचर्स गतिविधियों से लैस किया जाएगा, ताकि यहां पूरे साल पर्यटकों की उपस्थिति बनी रहें.

शहर के 4 प्रमुख मार्गों को स्मार्ट सड़क के रूप में विकसित करने की योजना को मंजूरी मिल चुकी है और अब टेंडर प्रक्रिया अंतिम चरण में है. अगले महीने से धरातल पर काम शुरू कर दिया जाएगा. यह प्रोजेक्ट सोहना शहर की खूबसूरती बढ़ाने में निर्णायक भूमिका अदा करेगी- अजय पंघाल, कार्यकारी अधिकारी, नगर परिषद, सोहना

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.