गुरुग्राम में पूरा करें खुद के घर का सपना, इन हाइवे के सहारे विकसित होंगे 5 नए सेक्टर

 गुरुग्राम | राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से सटे गुरुग्राम के लोगों के लिए अच्छी खबर सामने आई है. गुरुग्राम में शहरी विकास को बढ़ावा देने के लिए हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (HSVP) ने द्वारका एक्सप्रेसवे के पास 5 नए सेक्टर विकसित करने की तैयारियां शुरू कर दी है. इसके लिए HSVP ने संबंधित जमीन का ब्योरा ई- भूमि पोर्टल पर अपलोड करने की प्रक्रिया आरंभ कर दी है जिसके बाद जमीन के अधिग्रहण और खरीद प्रक्रिया को पूरा किया जाएगा.

House Ghar Flat

पहले चरण में शामिल सेक्टर

HSVP के अनुसार, पहले चरण में सेक्टर- 36A, 37,68,69 और 70 को विकसित किया जाएगा. इसमें सेक्टर- 36A और 37 एक्सप्रेसवे के नजदीक स्थित है जबकि सेक्टर- 68, 69 और 70 सदर्न पेरिफेरल रोड के आसपास पड़ते है. अधिकारियों का मानना है कि इन सेक्टरों को बेहतर कनेक्टिविटी का लाभ मिलेगा. ये इलाके दिल्ली- मुंबई एक्सप्रेसवे और दिल्ली- जयपुर हाईवे से भी जुड़े है जिससे निवेश और रियल एस्टेट गतिविधियों में तेजी आने की उम्मीद है.

पहले चरण के बाद HSVP की योजना अन्य क्षेत्रों में भी नए सेक्टर विकसित करने की है. दूसरे चरण में सोहना में सेक्टर 32, 33, फर्रूखनगर में सेक्टर 3, 4, पटौदी में सेक्टर 2, 3, 4 को विकसित किया जाएगा. HSVP फरीदाबाद में सेक्टर 94A, 99, 101, 102, 103, 140, 141, 142 को रिहायशी सेक्टरों के रूप में बनाने की योजना बना रही है. सेक्टर 100 को व्यावसायिक सेक्टर के रूप में विकसित करने की योजना है.

भूमि नीलामी एवं योजनाएं

हाल ही में HSVP ने भूमि नीलामी के माध्यम से प्लाट बेचना जारी रखा ह जिसमें 2 लाख रुपए से 5 लाख रूपए प्रति वर्ग मीटर के हिसाब से बोली लगाई जा रही है. इसमें मध्यम वर्गीय परिवारों के लिए प्लॉट खरीदने में चुनौतियां बनी हुई है. HSVP की ‘लैंड पूलिंग स्कीम‘ भी अब तक पूरी तरह लागू नहीं हो पाई है.

Avatar of Anita Poonia
Anita Poonia
View all posts

मेरा नाम अनीता पूनिया है. मैं पिछले 2 साल से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हूँ. वर्तमान मे Haryana E Khabar न्यूज वेबसाइट के लिए कंटेंट राइटर का काम कर रही हूँ.