खाली सिलेंडर दीजिए और पेमेंट करके तुरंत भरा लीजिए, NCR में शुरू हुई खास तरह की LPG वेडिंग मशीन

गुरुग्राम | हरियाणा के गुरुग्राम जिले में अब LPG गैस सिलेंडर के लिए लंबा इंतजार खत्म होने वाला है. बता दें कि गुरुग्राम जिले के सोहना क्षेत्र स्थित सेंट्रल पार्क फ्लावर वैली में भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (BPCL) ने भारत गैस इंस्टा LPG वेडिंग मशीन की शुरुआत की है. यह मशीन एक पायलट प्रोजेक्ट के तहत शुरू की गई है, जिसका उद्देश्य गैस वितरण को आसान और तेज बनाना है. इस मशीन की खासियत यह है कि इससे उपभोक्ता 24 घंटे सेवा ले सकते है.

LPG Gas Cylinder

कैसे काम करती है LPG वेंडिंग मशीन

इस वेंडिंग मशीन का उपयोग करना बेहद आसान है. इसमें उपभोक्ता को सबसे पहले अपना रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर दर्ज करना होता है जिसके बाद OTP के जरिए सत्यापन किया जाता है. इसके बाद, खाली सिलेंडर को मशीन में स्कैन किया जाता है और UPI या कार्ड के माध्यम से भुगतान करने पर मशीन तुरंत भरा हुआ सिलेंडर जारी कर देती है. इस पूरी प्रक्रिया में करीब 2 से 3 मिनट का समय लगता है.

हल्के और सुरक्षित सिलेंडर

इस मशीन की सबसे बड़ी बात यह है कि यह 24 घंटे उपलब्ध रहेगी. इससे उपभोक्ताओं को गैस एजेंसी या डिलीवरी का इंतजार नहीं करना पड़ेगा. इस मशीन में कंपोजिट LPG सिलेंडर उपलब्ध कराए जा रहे है, जो पारम्परिक लोहे के सिलेंडरों की तुलना में हल्के और अधिक सुरक्षित माने जाते है. इन सिलेंडरों की पारदर्शी बॉडी होने के कारण गैस का स्तर भी आसानी से देखा जा सकेगा.

यह भी पढ़े -  गुरुग्राम को कूड़े के पहाड़ों से मिलेगा छुटकारा, अब वैज्ञानिक तरीके से रोज होगा निस्तारण

उत्तर भारत में फ्लावर वैली सोसाइटी में पहली बार पायलट प्रोजेक्ट के तहत मशीन लगाई गई है. मशीन में एक समय में 9 भरे हुए सिलेंडर और 9 खाली सिलेंडर रखने की क्षमता है. देशभर में इस तरह की मशीनें अभी 4 से 5 बड़े शहरों में लगाई गई है.

Avatar of Anita Poonia
Anita Poonia
View all posts

मेरा नाम अनीता पूनिया है. मैं पिछले 2 साल से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हूँ. वर्तमान मे Haryana E Khabar न्यूज वेबसाइट के लिए कंटेंट राइटर का काम कर रही हूँ.