गुरुग्राम सहित इन शहरों में कम कीमतों पर घर खरीदने का सुनहरा अवसर, जल्द शुरू होगी ड्रा प्रकिया

गुरुग्राम | हरियाणा में कम बजट पर खुद के घर का सपना पूरा करने की योजना बना रहे लोगों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है. गुरुग्राम, सोहना, रेवाड़ी और फर्रूखनगर क्षेत्र में आम लोगों को कम रेट पर मकान उपलब्ध कराने के लिए टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग ने अफोर्डेबल हाऊसिंग प्रोजेक्ट को मंजूरी दे दी है. विभाग द्वारा दी जारी के अनुसार, कई बिल्डरों को अलग- अलग स्थानों पर प्रोजेक्ट के लिए लाइसेंस जारी कर दिए गए है. अब इन योजनाओं की ड्रा प्रक्रिया शुरू की जानी है.

Unauthorised Colonies

प्रदान किए गए लाइसेंस

विभाग द्वारा दी गई सूची के अनुसार निम्नलिखित कॉलोनाइजरों को लाइसेंस प्रदान किए गए है. इनमें सेक्टर- 99 ए में डिशिता इंफ्रा प्राइवेट लिमिटेड, सेक्टर- 3, फरुखनगर में यूवी लैंडबेस प्राइवेट लिमिटेड, रेवाड़ी स्थित जय गंगा कैसल प्राइवेट लिमिटेड के दो प्रोजेक्ट, सेक्टर- 25, सोहना में रिसिआनिक रियल्टी बिल्डकान प्राइवेट लिमिटेड, सेक्टर- 93, गुरुग्राम में पेगासस लैंड एंड हाऊसिंग (तीसरा ड्रा) शामिल है.

यह भी पढ़े -  गुरुग्राम के प्रमुख चौकों का होगा सौंदर्यीकरण, चंडीगढ़ जैसी दिखेगी तस्वीर

मध्यम वर्ग के लोगों को मिलेगी मदद

नई योजनाओं के शुरू होने से गुरुग्राम, सोहना, रेवाड़ी एवं फरुखनगर के आम लोगों को कम रेट में घर लेने का मौका मिलेगा. इन योजनाओं की ड्रा प्रक्रिया कुछ दिनों में शुरू कर दी जाएगी. विभाग ड्रा की तारीख और आवेदन संबंधी दिशा- निर्देश पोर्टल पर अलग से जारी करेगा. इन परियोजनाओं के शुरू होने से क्षेत्र में हजारों कम कीमत वाले निवास स्थान के निर्माण का रास्ता खुलेगा, जिससे आम लोगों एवं मध्यम वर्ग को राहत मिलेगी.

Avatar of Anita Poonia
Anita Poonia
View all posts

मेरा नाम अनीता पूनिया है. मैं पिछले 2 साल से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हूँ. वर्तमान मे Haryana E Khabar न्यूज वेबसाइट के लिए कंटेंट राइटर का काम कर रही हूँ.