गुरुग्राम से आई इलेक्ट्रिक वाहन चालकों के लिए खुशखबरी, 20 जगहों पर बनेंगे नए चार्जिंग स्टेशन

गुरुग्राम | राष्ट्रीय दिल्ली से सटे गुरुग्राम में इलेक्ट्रॉनिक वाहनों को बढ़ावा देने और प्रदूषण को कम करने की दिशा में एक ओर बड़ा आम कदम उठाया गया है. नगर निगम गुरुग्राम (MCG) द्वारा शहर के अलग- अलग हिस्सों में ई चालकों की सुविधा के लिए 20 नए ईवी चार्जिंग स्टेशन स्थापित किए जाएंगे. निगम ने इसके लिए विभिन्न सेक्टरों और सार्वजनिक स्थलों पर लोकेशन को चयनित कर लिया है.

Electric Bus 1

ई- वाहन चालकों को सुविधा

नगर निगम द्वारा किए गए सर्वे के आधार पर इन स्टेशनों के लिए ऐसे स्थान चुने गए है जहां वाहनों की आवाजाही ज्यादा होती है और लोग आसानी से चार्जिंग सुविधाओं तक पहुंच पाएं. स्टेशनों की स्थापना के लिए जल्द ही कन्वर्सेंज एनर्जी सर्विसेज लिमिटेड (CESL) के साथ समझौता ज्ञापन (MOU) पर हस्ताक्षर किए जाएंगे. इस योजना से न केवल ई- वाहन चालकों को सुविधा मिलेगी बल्कि नगर निगम को भी इससे राजस्व वृद्धि होने की उम्मीदें है.

10 से अधिक ईवी स्टेशन

गुरुग्राम में फिलहाल 10 से अधिक ईवी स्टेशन मौजूद है बल्कि वाहनों की संख्या 20 हजार से अधिक है और यह संख्या बढ़ती ही जा रही है, जिससे चार्जिंग स्टेशन की कमी वाहन चालकों के लिए समस्या उत्पन्न कर रही है. MCG द्वारा बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए और इलेक्ट्रिक वाहनों को प्रोत्साहित करने के लिए 20 नए चार्जिंग स्टेशन स्थापित किए जाएंगे. योजना के अनुसार, MCG इन चार्जिंग स्टेशनों के लिए जमीन उपलब्ध कराएगा और इसके संचालन एवं रखरखाव की जिम्मेदारी CESL की होगी.

यह भी पढ़े -  गुरुग्राम के प्रमुख चौकों का होगा सौंदर्यीकरण, चंडीगढ़ जैसी दिखेगी तस्वीर

MCG द्वारा चयनित लगभग 20 स्टेशन

नगर निगम ने शहर के प्रमुख मार्केट, पार्क व सामुदायिक भवनों के पास ये स्टेशन स्थापित करने के लिए इन जगहों को चयनित किया है. इसमें सेक्टर- 29 मार्केट, सेक्टर- 56 मार्केट, सेक्टर- 34 मार्बल मार्केट, सेक्टर- 15 पार्ट- 2 मार्केट, सेक्टर- 23A HUDA मार्केट, सेक्टर- 9 मार्केट, सेक्टर- 10 मार्केट, सेक्टर- 31 मार्केट, सेक्टर- 47 मार्केट, सुभाष चंद्र पार्क, DDR चौक, सेक्टर- 4 सामुदायिक भवन के सामने, बादशाहपुर सामुदायिक भवन, सेक्टर- 47 सामुदायिक भवन, डूंडाहेड़ा सामुदायिक भवन और अन्य कुछ सार्वजनिक स्थान शामिल है.

Avatar of Anita Poonia
Anita Poonia
View all posts

मेरा नाम अनीता पूनिया है. मैं पिछले 2 साल से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हूँ. वर्तमान मे Haryana E Khabar न्यूज वेबसाइट के लिए कंटेंट राइटर का काम कर रही हूँ.