वाहन चालकों के लिए खुशखबरी, गढ्ढा मुक्त होगी गुरुग्राम के इस इलाके की 25 सड़कें

गुरुग्राम | हरियाणा के गुरुग्राम जिले के सोहना क्षेत्र से वाहन चालकों के लिए एक राहत भरी खबर सामने आई है. यहां लोक निर्माण विभाग (PWD) द्वारा 25 से ज्यादा इलाकों की सड़कों को गढ्ढों से छुटकारा दिलाया जाएगा. बता दें कि लंबे समय से यह सड़कें खस्ताहाल स्थिति में बनी हुई है और इन सड़कों की मरम्मत को लेकर म्हारी सड़क पोर्टल पर लगातार शिकायतें दर्ज हो रही थी.

Road

पोर्टल पर मिल रही थी शिकायतें

पोर्टल पर आई शिकायतों के मुताबिक, गुरुग्राम के ग्रामीण क्षेत्रों की लगभग 80 किलोमीटर सड़कों पर गढ्ढों से हालात बेहद खराब हो चुके हैं. इसमें रिठौज- धूमसपुर, सोहना अभयपुर और लोहटकी समेत कई अन्य सड़कें शामिल हैं. अब इन शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए गढ्ढे भरने का अभियान चलाया जाएगा.

PWD के एक अधिकारी ने बताया कि कई गांवों से मिली शिकायतों में ग्रामीणों ने बताया कि बहुत सी जगहों पर गड्ढे ज्यादा, सड़क कम दिखाई दे रही है जिससे इन सड़कों पर रोजाना दुर्घटना होने का अंदेशा बना रहता है. इनमें सोहना से दमदमा, भोंडसी से हरचंदपुर, भोंडसी से खेड़ला, सोहना से दौला, निमौठ से समरथला, गढ़ी बाजिदपुर, सोहना ढाणी से रायसीना समेत कई अन्य सड़कें शामिल हैं.

यह भी पढ़े -  गुरुग्राम के रक्षित यादव बने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट, NDA से IMA तक पूरा किया सपना

सभी को मिलेगा फायदा

ग्रामीणों का कहना है कि एक गांव से दूसरे गांवों को जोड़ने वाली इन सड़कों की हालत बहुत खराब हो चुकी है इसलिए मरम्मत कार्य बहुत जरूरी है. इन सड़कों के दुरस्त होने पर आमजन का सफर सुरक्षित व आरामदायक हो जाएगा. स्कूल- कॉलेज, एंबुलेंस, नौकरीपेशा लोगों और खेतों से फसल लेकर मंडी जाने किसानों, सभी को इन सड़कों के नवीनीकरण का फायदा मिलेगा.

PWD अधिकारी चरणदीप सिंह ने बताया कि बिलकुल खस्ताहाल स्थिति में पहुंच चुकी सड़कों की मरम्मत और सुधार कार्य पहले पूरा किया जाएगा. इसे मार्च 2026 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है ताकि लोगों को जल्द से जल्द अच्छी सड़कों की सुविधा मिल सके.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.