गुरुग्राम के मानेसर में खिलाड़ियों के लिए बड़ी खुशखबरी, इस गांव में बनेगा मॉडर्न खेल स्टेडियम

गुरुग्राम | हरियाणा के गुरुग्राम से खिलाड़ियों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है. यहां मानेसर नगर निगम के गांव नवादा को खेल स्टेडियम का तोहफा मिला है. साढ़े 5 एकड़ जमीन पर बनने वाले इस स्टेडियम का डिजाइन फाइनल हो चुका है. इस स्टेडियम में खिलाड़ियों को आल वेदर स्विमिंग पूल, इंडोर स्टेडियम, जिम, सिंथेटिक ट्रैक जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएगी ताकि खिलाड़ी बेहतर तरीके से अभ्यास कर सकें.

Stadium Photo

गुरुग्राम में विकास परियोजनाओं को लेकर हुई चर्चा

हाल ही में नगर निगम आयुक्त प्रदीप सिंह ने अधिकारियों की एक बैठक बुलाई थी जिसमें इस स्टेडियम के निर्माण को लेकर जानकारी दी गई है. इसके अलावा, बैठक में अन्य सरकारी योजनाओं, पोर्टल पर लंबित शिकायतें, मुख्यमंत्री की घोषणाएं और विकास परियोजनाओं पर खर्च होने वाली बजट राशि को लेकर भी विस्तार से चर्चा की गई है.

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि पोर्टल पर पेंडिंग शिकायतों का तुरंत प्रभाव से समाधान किया जाए. शिकायतों के आधार पर सभी शाखा प्रमुखों के साथ हर 15 दिन में समीक्षा करने के आदेश भी दिए गए हैं. स्ट्रीट वेंडिंग जोन में उन्हीं को रेहड़ी लगाकर व्यापार करने का आदेश दिया गया है जिन्होंने पीएम स्वनिधि योजना के तहत प्राप्त लोन का भुगतान कर दिया है.

यह भी पढ़े -  गुरुग्राम के प्रमुख चौकों का होगा सौंदर्यीकरण, चंडीगढ़ जैसी दिखेगी तस्वीर

कासन गांव के लिए अच्छी खबर

बैठक में सीएम घोषणा के बारे में जानकारी देते हुए अधिकारियों ने आयुक्त को अवगत कराया कि नगर निगम कार्यालय के लिए जमीन की पहचान हो चुकी है. संबंधित विभाग ने निगम को जमीन ट्रांसफर कर दी हैं और आगामी कार्रवाई के लिए मुख्यालय से अनुमति का इंतजार हो रहा है.

गांव कासन में PHC का निर्माण कार्य शुरू हो चुका है. गांव में नहरी पानी आपूर्ति के लिए काम शुरू हो चुका है. गांव नखड़ौला में प्रस्तावित ऑडिटोरियम के लिए प्राशसनिक अनुमति मिल गई है. निर्माण के लिए बजट की अनुमति मुख्यालय से मांगी गई है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.