गुरुग्राम में भवन नक्शा प्रकिया में आएगी तेजी व पारदर्शिता, AI से चुटकियों में बनेगा काम

 गुरुग्राम | राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से सटे गुरुग्राम में अब भवन निर्माण से जुड़े नियमों में बदलाव होने जा रहा है. बता दे कि गुरुग्राम नगर निगम (MCG) जल्द ही AI आधारित पोर्टल लॉन्च करने जा रहा है, इससे मकान के नक्शे पास कराने की प्रक्रिया में तेजी आएगी.

MCG Gurugram

वर्तमान में भवन नक्शा मंजूरी के लिए प्रयोग किया जाने वाला पोर्टल पिछले कुछ दिनों से तकनीकी खामियों के कारण ठीक से काम नहीं कर रहा है. इसकी वजह से हजारों आवेदन पेडिंग पड़े है. इससे लोगों को भारी समस्या हो रही है और वो अवैध निर्माण कर लेते है.

AI करेगा दस्तावेजों की जांच

नए पोर्टल की सबसे बड़ी खास बात यह है कि इसमें नक्शों और दस्तावेजों की जांच AI तकनीक के माध्यम से होगी. इसमें जैसे ही कोई व्यक्ति अपना भवन नक्शा अपलोड करेगा, सिस्टम अपने आप सभी दस्तावेजों की जांच करेगा और हरियाणा बिल्डिंग कोड नियमों के तहत उसका मूल्यांकन करेगा. अगर नक्शे में किसी भी तरह की कमी या नक्शा नियमों के अनुसार नहीं मिलता, तो AI तुरंत उसे चिन्हित करके रिपोर्ट तैयार करेगा.

यह भी पढ़े -  खुशखबरी: गुरुग्राम की सबसे बिजी रेलवे लाइन पर बनेगा नया फ्लाइओवर, इन इलाकों को पहुंचेगी सहूलियत

इस प्रक्रिया में अधिकारियों की कार्यप्रणाली काफी हद तक सीमित रहेगी. AI द्वारा तैयार रिपोर्ट के आधार पर ही नक्शा पास किया जाए या रद्द किया जाए, यह निर्णय लिया जाएगा. इससे भ्रष्टाचार पर रोक लगेगी.

अवैध निर्माण पर रोकथाम

MCG को उम्मीद है कि इस AI पोर्टल के लागू होने के बाद बिल्डिंग प्लान से संबंधित नियमों और प्रक्रिया में पारदर्शिता आएगी. इस पोर्टल के माध्यम से नक्शा पास कराने की प्रक्रिया चुटकियों में पूरी हो जाएगी और लोग खुद नियमों का पालन करेंगे. यह कदम गुरुग्राम शहर में पारदर्शिता बढ़ाने और अवैध निर्माण पर रोक लगाने में भी फायदेमंद साबित होगा.

Avatar of Anita Poonia
Anita Poonia
View all posts

मेरा नाम अनीता पूनिया है. मैं पिछले 2 साल से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हूँ. वर्तमान मे Haryana E Khabar न्यूज वेबसाइट के लिए कंटेंट राइटर का काम कर रही हूँ.